menu-icon
India Daily

Ind Vs SL: टीम इंडिया को मिला बल्लेबाजी करने का न्योता, प्लेइंग 11 से इस धाकड़ खिलाड़ी की छुट्टी

Sri Lanka vs India, 1st T20I: श्रीलंका के कप्तान चारिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम श्रीलंका के सामने एक विशाल स्कोर खड़ा करना चाहेगा. 

India Daily Live
Ind Vs SL: टीम इंडिया को मिला बल्लेबाजी करने का न्योता, प्लेइंग 11 से इस धाकड़ खिलाड़ी की छुट्टी
Courtesy: @ICC

Sri Lanka vs India, 1st T20I: कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में भारतीय टीम अपना पहला टी20 मैच खेलना शुरू कर चुकी है. श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी कैप्टन सूर्यकुमार यादव की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में शिवम दुबे को मौक नहीं मिला है. ऐसा माना जा रहा था कि प्लेइंग 11 में शिवम दुबे की जगह पक्की है. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. तीन 20 मैचों की सीरीज का यह पहला मैच है. यह मुकाबला पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. 

टॉस के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा- 'यह पिच अच्छी लग रही है. पहले बल्लेबाजी करना ठीक है. मेरे और गंभीर के बीच इतने सालों से जो रिश्ता है, वह खास है दुबे, सैमसन, खलील और वाशिंगटन बेंच पर हैं. यह हमारे लिए नई चुनौती है.'

दोनों टीमों की प्लेइंग 11    

भारत की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रियान पराग, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पदुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, दासुन शनाका, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका

टॉस के बाद श्रीलंका के कप्तान चैरिथ असलांका ने कहा - 'वह पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं. यह काफी अच्छी पिच लग रही है और हम देखना चाहते हैं कि यह कैसी रहती है.  हम 6-5 (बल्लेबाज-गेंदबाज) संयोजन के साथ जा रहे हैं. मैं हर खिलाड़ी को एक विशिष्ट भूमिका देना चाहता हूं और इसलिए हम 5 गेंदबाजों के साथ जा रहे हैं.'

2026 में होने वाला टी20 विश्व कप संयुक्त रूप से भारत और श्रीलंका में होना है. ऐसे में भारत के लिए यह दौरा अहम माना जा रहा है. पिछले महीने विश्व कप की जीत और अनुभवी खिलाड़ियों रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के टी20I संन्यास के बाद टीम में कई बदलाव हुए हैं.