किसको मिला पेरिस ओलंपिक 2024 का पहला गोल्ड मेडल?


India Daily Live
27 Jul 2024

ओपनिंग सेरेमनी

    पेरिस ओलंपिक खेलों की आधिकारिक शुरुआत 26 जुलाई को ओपनिंग सेरेमनी के साथ हो गई.

32 खेलों में हिस्सा लेंगे खिलाड़ी

    19 दिनों तक चलने वाले खेलों के इस महाकुंभ में कुल 32 खेलों में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

10 हजार से ज्यादा एथलीट्स

    इस प्रतियोगिता में 1000 मेडल्स दांव पर होंगे. इसके लिए कुल 10 हजार से ज्यादा एथलीट्स मैदान पर होंगे.

5 देशों ने जीते मेडल

    पेरिस ओलंपिक 2024 की मेटल टैली के मुताबिक, अब तक 5 देशों ने कुल 6 मेडल जीत लिए हैं.

10 मीटर एयर राइफल के मिक्स्ड इवेंट

    इस दौरान चीन ने ओलंपिक खेलों का पहला गोल्ड मेडल अपने नाम किया. चीन ने 10 मीटर एयर राइफल के मिक्स्ड टीम इवेंट में ये मेडल अपने नाम किया.

पहला गोल्ड मेडल

    हुंआंग युटिंग और शेंग लिहाओ की जोड़ी ने चीन को पहला गोल्ड मेडल दिलाया. चीन ने अब तक 2 मेडल जीते हैं और दोनों ही गोल्ड हैं.

दूसरा गोल्ड मेडल

    चीन ने दूसरा गोल्ड मेडल महिला हाइविंग की सिंक्रोनाइज्ड 3 मीटर स्प्रिंगबोर्ड इवेंट में हासिल किया है.

इन देशों ने भी जीते मेडल

    चीन के अलावा कजाकिस्तान, अमेरिका, रिपब्लिक ऑफ कोरिया और ग्रेट ब्रिटेन ने एक-एक मेडल हासिल किया है.

मेडल टैली

    पेरिस ओलंपिक 2024 के मेडल टैली में चीन 2 गोल्ड मेडल के साथ शीर्ष स्थान पर है.

More Stories