menu-icon
India Daily

'इतिहास को मत बदलो...' ग्राफिक्स की बड़ी चूक! शुभमन गिल को दिखाया 'चैंपियंस ट्रॉफी 2025 विनिंग कप्तान', सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा

कल दिल्ली में हुए बीसीसीआई नमन समारोह में ग्राफिक्स टीम से एक बड़ी गलती हो गई जिसके बाद रोहित फैंस काफी गुस्से में नजर आए . अवॉर्ड के समय गलती से ग्राफिक्स टीम ने शुभमन गिल को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी विजेता कप्तान दिखा दिया.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
'इतिहास को मत बदलो...' ग्राफिक्स की बड़ी चूक! शुभमन गिल को दिखाया 'चैंपियंस ट्रॉफी 2025 विनिंग कप्तान', सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा
Courtesy: X (@Vipintiwari952)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सितारों के लिए रविवार की शाम खास रही, जब BCCI के द्वारा आयोजित नमन पुरस्कार समारोह में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को सम्मानित किया गया. समारोह में कई दिग्गजों को भी उनके योगदान के लिए सम्मान मिला. वहीं रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़ और मिताली राज जैसी दिग्गज खिलाड़ियों को भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किया गया.

लेकिन कार्यक्रम के दौरान ग्राफिक्स में हुई एक छोटी सी गलती ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी. इस गलती से पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के फैंस काफी नाराज नजर आए. दरअसल, स्क्रीन पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी विजेता कप्तान बताया गया. इस घटना से रोहित फैंस में आक्रोश देखने को मिल रहा है. 

शुभमन गिल को बताया चैंपियंस ट्रॉफी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कल हुए नमन समारोह के दौरान रोहित शर्मा के फैंस काफी नाराज हो गए. पुरस्कार समारोह के दौरान, जब भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल स्क्रीन पर थे, तो ग्राफिक्स में उन्हें 'चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के विजेता कप्तान' लिखा गया, जबकि यह खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने जीता था.

सोशल मीडिया पर छिड़ा विवाद 

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर फैंस में आक्रोश देखने के मिल रहा है. फैंस ग्राफिक्स टीम से हुई इस गलती से काफी नाराज हैं. इसके बाद हिटमैन के फैंस लगातार एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहीर कर रहे हैं. कुछ प्रशंसकों ने तो सोशल मीडिया पर लिखा कि 'इतिहास को बदलने की कोशिश न की जाए.' 

शुभमन गिल को मिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार

बताते चलें कि मौजूदा टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को इस साल का क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार दिया गया, जो किसी भी भारतीय पुरुष क्रिकेटर के लिए साल का सबसे बड़ा व्यक्तिगत सम्मान माना जाता है.  

यह दूसरी बार है जब गिल को इस अवॉर्ड से नवाजा जा रहा है. इससे पहले उन्हें 2023 में भी इस सम्मान से सम्मानित किया गया था. गिल ने 2025 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए खुद को टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल कर लिया.