नई दिल्ली: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला गया. इस मैच में बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 रन से जीत हासिल की. इस जीत के साथ मेजबान टीम ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया.
ढाका में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 290 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम 279 रन पर सिमट गई और लक्ष्य से 11 रन दूर रह गई.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश को मजबूत शुरूआत मिली. सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला वनडे शतक जड़ा. उन्होंने 107 गेंदों में 107 रन की शानदार पारी खेली. तंजीद और सैफ हसन के बीच पहले विकेट के लिए 105 रन की मजबूत साझेदारी हुई. सैफ हसन ने 36 रन बनाए. इसके अलावा लिटन दास ने 41 और तौहीद हृदय ने नाबाद 48 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. तंजीद ने 47 गेंदों में अर्धशतक और 98 गेंदों में अपना शतक पूरा किया.
Bangladesh emerge victorious in a thriller to seal the ODI series 2–1 against Pakistan 👊
📝: https://t.co/FuLamOnkaF pic.twitter.com/NESESt5hfY— ICC (@ICC) March 15, 2026Also Read
- 'अगले महेंद्र सिंह धोनी बन सकते हैं...', शशि थरूर ने शेयर किया संजू सैमसन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा; ऐसा था गौतम गंभीर का रिएक्शन
- BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026: गिल-मंधाना का दबदबा, यहां देखिए विजेताओं की पूरी लिस्ट
- पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल, इस दिग्गज ने अचानक किया संन्यास का ऐलान; 2017 में करोड़ों भारतीयों का तोड़ा था दिल
291 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने सिर्फ 17 रन के अंदर अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए. लगातार गिरते विकेटों के कारण टीम दबाव में आ गई. हालांकि, इसके बाद सलमान अली आगा ने टीम को जीत दिलाने का भरपूर प्रयास किया. उन्होंने कप्तान शाहीन शाह अफरीदी के साथ मिलकर संघर्ष किया. शाहीन अफरीदी ने 37 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके.
सलमान आगा ने दबाव भरी स्थिति में शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 60 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और बाद में 89 गेंदों में शतक लगाया. सलमान ने कुल 98 गेंदों में 106 रन बनाए. उनकी इस पारी में कई आकर्षक चौके और छक्के शामिल थे. हालांकि, अन्य बल्लेबाजों से पर्याप्त सहयोग नहीं मिलने के कारण पाकिस्तान की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी.
बांग्लादेश की जीत में गेंदबाजों की भी अहम भूमिका रही. तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 49 रन देकर 4 विकेट लिए और एक ओवर मेडन भी डाला. इसके अलावा रहमान ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि युवा गेंदबाज नाहिद राणा ने दो विकेट झटके.