नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट की उपलब्धियों और खिलाड़ियों के योगदान को सम्मान देने के लिए BCCI ने नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया. इस समारोह में अंतरराष्ट्रीय, घरेलू और आयु वर्ग के क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में मौजूदा खिलाड़ियों के साथ-साथ कई पूर्व दिग्गजों को भी उनके योगदान के लिए सम्मान दिया गया. यह समारोह भारतीय क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया जाता है.
इस साल नमन अवॉर्ड्स में तीन दिग्गजों को कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. इनमें पूर्व भारतीय कप्तान और कोच राहुल द्रविड़, बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी और भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज का नाम शामिल हैं. यह सम्मान भारतीय क्रिकेट में लंबे समय तक उनके शानदार योगदान के लिए दिया गया.
The Wall 👌
A mentor 🙌
An enduring pillar of Indian cricket 🇮🇳
From standing tall in the toughest battles to guiding the next generation of stars, his contribution to the game is immeasurable 🫡🫡
The legendary Rahul Dravid is honoured with the 𝐂𝐨𝐥. 𝐂.𝐊. 𝐍𝐚𝐲𝐮𝐝𝐮… pic.twitter.com/ZEw7NoCVAt— BCCI (@BCCI) March 15, 2026Also Read
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और टेस्ट-वनडे कप्तान शुभमन गिल को 2024-25 सीजन के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर का अवॉर्ड मिला. वहीं, महिला क्रिकेट में यह सम्मान स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को दिया गया. मंधाना ने अपने करियर में पांचवीं बार यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड जीतकर अपनी निरंतरता और शानदार प्रदर्शन को साबित किया.
1⃣8⃣0⃣0⃣ runs
— BCCI (@BCCI) March 15, 2026
3⃣6⃣ matches
7⃣ centuries
Elegance, consistency and a year to remember ✨#TeamIndia vice-captain Smriti Mandhana bags the 𝐁𝐞𝐬𝐭 𝐈𝐧𝐭𝐞𝐫𝐧𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥 𝐂𝐫𝐢𝐜𝐤𝐞𝐭𝐞𝐫 – 𝐖𝐨𝐦𝐞𝐧 award for the 5⃣th time 🏆👏#NamanAwards | @mandhana_smriti pic.twitter.com/u9KlB1CTON
भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतरीन डेब्यू के लिए बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू अवॉर्ड दिया गया. महिला वर्ग में यह सम्मान श्री चरानी को दिया गया. इसके अलावा भारतीय महिला टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को 2024-25 सीजन में महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए सम्मानित किया गया. घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे को सीमित ओवरों के घरेलू मैचों में बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड दिया गया.
राहुल द्रविड़- CK नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
रोजर बिन्नत्र- CK नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
मिताली राज- CK नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
शुभमन गिल- पॉली उमरीगर अवॉर्ड, बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर
स्मृति मंधाना- बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (महिला)
दीप्ति शर्मा- महिला इंटरनेशनल (वनडे) में सबसे अधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी
हर्षित राणा- बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (पुरुष)
श्री चरानी- बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (महिला)
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन- घरेलू टूर्नामेंट में बेस्ट परफॉर्मेंस
उल्हास गांधे- घरेलू क्रिकेट में बेस्ट अंपायर
हर्ष दुबे- माधवराव सिंधिया अवॉर्ड
सुचित जे- माधवराव सिंधिया अवॉर्ड
यश राठौड़- माधवराव सिंधिया अवॉर्ड
स्नेहल कौथंकर- माधवराव सिंधिया अवॉर्ड
आयुष म्हात्रे- लाला अमरनाथ अवॉर्ड