नई दिल्ली: वो कहते हैं 'लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती' ये कहावत भारतीय टीम के मध्य क्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पर बिलकुल फिट बैठती है. करीब ढ़ाई साल तक टी20 टीम से बाहर रहने के बाद भी अय्यर ने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे, जिसका फल उन्हें अब मिल रहा है. ढ़ाई साल बाद सरपंच साहब की टी20 टीम में वापसी हो रही है न केवल वापसी हो रही है बल्कि उन्हें टीम की कमान सौंपी गई है. जी हां बीसीसीआई ने उन्हें टी20 की का नया कप्तान बनाया है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि BCCI ने आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. इसे लेकर शनिवार को BCCI मुख्यालय में पुरुष चयन समिति की बैठक हुई. जिसमें सूर्यकुमार यादव से कप्तानी लेकर श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान बना दिया गया है.
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दूबे, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई.
खबर अपडेट की जा रही है...