menu-icon
India Daily

IND vs AFG सीारीज से पहले भारत के लिए आई खुशखबरी, हार्दिक पांड्या को मिली फिटनेस क्लियरेंस!

भारत और अफगानिस्तान के बीच चल रहे एक टेस्ट मैच के बीच खबर आ रही है कि भारत के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या अब अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध हैं.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IND vs AFG सीारीज से पहले भारत के लिए आई खुशखबरी, हार्दिक पांड्या को मिली फिटनेस क्लियरेंस!
Courtesy: X (@ImTanujSingh)

नई दिल्ली: IPL 2026 के निराशाजनक सीजन के बाद मुंबई इंडियंस के मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए आखिरकार कुछ अच्छी खबर नजर आ रही है. उनके साथ ही क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी वनडे सीरीज से खुशखबरी आ रही है. भारत और अफगानिस्तान के बीच चल रहे एक टेस्ट मैच के बीच खबर आ रही है कि भारत के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या अब अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध हैं. 13 जून से भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेला जाना है. जिसके लिए बोर्ड ने पहले ही टीम का ऐलान कर दिया है. अब रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक को फिट घोषित कर दिया गया है.

हार्दिक पांड्या को मिली फिटनेस क्लियरेंस!

भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले रिपोर्ट है कि BCCI द्वारा हार्दिक को को  फिटनेस क्लियरेंस मिल गया है. हार्दिक को वनडे सीरीज में खेलने की अनुमति मिलने से पहले बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में फिटनेस टेस्ट और मेडिकल टीम से मंजूरी लेने के लिए कहा गया था. 

BCCI के एक सूत्र के हवाले से बताया गया कि, 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने हार्दिक पांड्या को खेलने की अनुमति दे दी है. COE की रिपोर्ट भारतीय टीम प्रबंधन को सौंप दी गई है और हार्दिक वनडे सीरीज में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे.'

 

एक साल खेलेंगे वनडे मैच

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पांड्या करीब एक साल से ज्यादा समय बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करने वाले हैं. हार्दिक ने आखिरी बार मार्च 2025 में रोहित शर्मा की कप्तानी में ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल खेला था. उसके बाद से वह वनडे क्रिकेट में अपनी खेलते नहीं दिखे थे. 

रोहित शर्मा को अब तक नहीं मिली मंजूरी

हार्दिक को तो मंजूरी मिल गई लेकिन पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की उपलब्धता को लेकर अभी भी चिंता बनी हुई है. BCCI ने मिडफील्ड के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को हार्दिक पांड्या की तरह फिटनेस जांच के लिए बुलाया था.

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि रोहित ने फिटनेस टेस्ट पास किया है या नहीं. रोहित ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन से 8 जून से मोहाली के पीसीए स्टेडियम में प्रशिक्षण करने की अनुमति मांगी है.