नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों का केंद्र बने हुए हैं. इंग्लैंड दौरे पर दूसरे T20 मुकाबले में उनके नहीं खेलने के बाद यह माना जा रहा था कि उनके खराब प्रदर्शन की वजह से उन्हें बाहर किया गया है.
लेकिन अब जब भारतीय टीम को तीसरे मैच के बाद से एक नई रिपोर्ट ने इस पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया है. रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दूसरे टी20 में नहीं खेलने का फैसला टीम मैनेजमेंट का नहीं बल्कि खुद संजू सैमसन की इच्छा थी.
दरअसल एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि लगातार तीन मुकाबलों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद संजू सैमसन ने दूसरे टी20 मैच में नहीं खेलने की इच्छा जताई थी. बता दें संजू अपनी हालिया तीन पारियों में दहांई (05, 0, 01) का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए हैं.
संजू के इस फैसले के बाद ही युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पदार्पण का अवसर मिला. हालांकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और ना ही हमारी वेबसाइट इसकी पुष्टि करता है.
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि टीम मैनेजमेंट और संजू सैमसन के बीच किसी तरह का मतभेद नहीं है. टीम उन्हें भविष्य की योजनाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा मान रही है. विशेष रूप से T20 World Cup 2028 की तैयारियों में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है और उन पर भरोसा कायम बताया गया है.
सबसे अधिक चर्चा जिम्बाब्वे दौरे के लिए घोषित भारतीय टीम को लेकर हुई. इस टीम में संजू सैमसन को जगह नहीं मिली, जबकि प्रभसिमरन सिंह को मौका दिया गया. इसके बाद यह सवाल उठने लगे कि क्या चयनकर्ता अब नए विकल्पों पर ज्यादा भरोसा जता रहे हैं या फिर यह सिर्फ टीम संयोजन का फैसला है.