अफगानिस्तान टेस्ट से पहले भारत पुरूष क्रिकेट टीम को एक नया स्पिन कोच मिल गया है. साईराज बहुतुले को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. बहुतुले ने 1997 और 2003 के बीच दो टेस्ट और आठ वनडे मैच खेले थे. एक खिलाड़ी और कोच को तौर पर अपने साथ वह बड़ा अनुभव लेकर आ रहे हैं.
साईराज बहुतुले ने नियुक्ति पर यह कहा, “भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के स्पिन बॉलिंग कोच के तौर पर नियुक्त होना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है. एक खिलाड़ी के तौर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बेहद गर्व की बात थी और एक बार फिर कोचिंग की भूमिका में भारतीय क्रिकेट में योगदान देने का यह मौका मेरे लिए बहुत खास है. मैं खिलाड़ियों के साथ काम करने और सभी फॉर्मेट में टीम की बेहतरीन प्रदर्शन की कोशिशों में उनका साथ देने के लिए उत्सुक हूं.
🚨 News 🚨
BCCI appoints Sairaj Bahutule as India's Spin Bowling Coach.
More Details 🔽 | #TeamIndiahttps://t.co/DYgHNIX7E5— BCCI (@BCCI) June 2, 2026Also Read
- FIFA World Cup 2026: भारत के फुटबॉल फैंस के लिए खुशखबरी, TV और Mobile पर यहां देखें लाइव मैच
- IND vs AFG: अंतिम 11 में जगह पानी है तो ... BCCI ने दिया हार्दिक-रोहित को अल्टीमेटम, फिटनेस क्लियरेंस के बिना नहीं मिलेगी एंट्री
- IPL 2026 की ट्रॉफी जीतकर साल्ट-सुयश ने रचा इतिहास, रोहित और धोनी को भी छोड़ दिया पीछे
इससे पहले साईराज बहुतुले IPL फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स और 2026 के सीजन में पंजाब किंग्स के लिए स्पिन बॉलिंग कोच भी रह चुके हैं. बहुतले ने 188 फर्स्ट-क्लास मैचों में 630 विकेट लिए हैं. साथ ही लिस्ट A क्रिकेट में 197 विकेट चटकाए हैं. बल्ले से भी उनका रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली रहा है. फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में उनका औसत 31.83 रहा और उन्होंने 6000 से ज्यादा रन बनाए.
BCCI की एक प्रेस रिलीज में कहा गया, "एक शानदार खेल करियर के बाद, बहुतुले ने खुद को भारतीय क्रिकेट के सबसे सम्मानित कोचों में से एक के तौर पर स्थापित किया है. उनके कोचिंग करियर में घरेलू, पाथवे और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शामिल हैं, जिसमें विदर्भ, केरल, गुजरात और बंगाल के हेड कोच के तौर पर बिताए गए कार्यकाल भी शामिल हैं. उन्होंने IPL फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के साथ स्पिन-बॉलिंग कोच के तौर पर भी काम किया है."
53 वर्षीय बहुतुले ने भारत की अंडर-19 और 'A' टीमों के साथ भी बड़े पैमाने पर काम किया है. वह 2022 में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के बॉलिंग कोच थे और 2024 में हुए टूर्नामेंट के कोचिंग स्टाफ का भी हिस्सा थे, जब भारत फाइनल तक पहुंचा था. 2021 से 2024 तक बहुतुले BCCI की नेशनल क्रिकेट एकेडमी (अब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) में कोचिंग सेटअप के एक अहम सदस्य थे.