menu-icon
India Daily

VIDEO: 1 कदम भी नहीं चल पा रहा सचिन का जिगरी, Vinod Kambli की ये हालत देख हिल गए फैंस

Vinod Kambli Video: टीम इंडिया के पूर्व ओपनर विनोद कांबली किसी पहचान के मोहताज नहीं है. वे अपने जमाने के स्टार बल्लेबाज रहे. वे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त भी हैं. एक वक्त अपनी तेज तर्रार बैटिंग से गेंदबाजों के होश उड़ाने वाले विनोद कांबली की हालत आज खराब है. क्रिकेट से दूर होने के बाद वो गुमान जिंदगी जी रहे हैं. अब तो उनकी सेहत भी बिगड़ रही है.

India Daily Live
VIDEO: 1 कदम भी नहीं चल पा रहा सचिन का जिगरी, Vinod Kambli की ये हालत देख हिल गए फैंस
Courtesy: Twitter

Vinod Kambli Video: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के दोस्त विनोद कांबली का एक भावुक करने वाला वीडियो सामने आया है. जिसे देखकर साफ पता चल राह है कि उनकी सेहत इन दिनों अच्छी नहीं है. वायरल हो रहे वीडियो में कांबली को चलने में काफी परेशानी हो रही है. वो पहले एक खड़ी बाइक का सहारा लेकर चलने की कोशिश करते हैं और फिर लोगों से मदद मांगकर आगे बढ़ते हैं. यह वीडियो उनके फैंस के लिए बेहद मायूस करने वाला है. 

विनोद कांबली का यह वीडियो  इंस्‍टाग्राम पर नरेंद्र नाम के एक यूजर ने शेयर किया है. जिसमें कांबली के पैर लड़खड़ा रहे होते हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कांबली की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ती जा रही हैां. वो हार्ट संबंधी समस्याओं के साथ डिप्रेशन से जूझ रहे हैं. इसकी दवा भी चल रही है.

साल 2010 के शुरुआती दिनों में विनोद कांबली की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी.फिर 2013 में मुंबई में ड्राइव करते समय उन्हें दिल का दौरा भी आया था था. इस पूर्व बल्लेबाज की दो अवरुद्ध धमनियों की एंजियोप्लास्टी भी हुई थी. हालांकि उसके बाद सेहत में सुधार भी हुआ, लेकिन अब एक बार फिर उनकी सेहत खराब हो रही है. इस वीडियो को देखकर फैंस दंग हैं.



सचिन के खास दोस्त

ये वही विनोद कांबली हैं, जिनका नाम अक्सर सचिन के साथ जोड़ा जाता है. कहा जाता है कि उनके पास सचिन से ज्यादा कौशल और टैलेंट था, लेकिन सही रास्ते पर नहीं चलने वाले विनोद ने खुद को खत्म कर लिया. सचिन और कांबली स्कूल के दिनों के दोस्त रहे हैं.

664 रन की चमत्कारिक साझेदारी

सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली ने साल 1998 में हैरिस शील्ड मुकाबले में नाबाद 664 रन की चमत्कारिक साझेदारी की थी. इन दोनों जोड़ीदारों ने तब 664 रन की वह ऐतिहासिक पारी खेलकर अपने-अपने तिहरे शतक बनाए थे. सचिन 326 और विनोद कांबली 349 रन पर नाबाद रहे थे. दोनों की यादगार साझेदारी को लोग आज भी नहीं भूले.

सचिन से रिश्ते खराब हुए

क्रिकेट जगत में सचिन-कांबली की दोस्त की मिसाल दी जाती थी, लेकिन अपने आर्थिक संघर्षों के लिए सचिन को जिम्मेदार ठहराने के कारण दोनों के रिश्ते खराब हो गए थे. बाद में कांबली ने अपने झूठ के लिए माफी मांगी और दोनों ने अपने मतभेद दूर कर लिए.

इंटरनेशनल क्रिकेट में विनोद कांबली का प्रदर्शन

इंटरनेशनल क्रिकेट में कांबली का प्रदर्शन कमाल का रहा था. हालांकि उनका करियर लंबा नहीं चला. इस खिलाड़ी ने17 टेस्‍ट और 104 वनडे खेले थे. टेस्‍ट की 21 पारियों में उन्होंने 54.20 की औसत और 59.46 की स्ट्राइक रेट से 1084 रन किए हैं, जिसमें 3 फिफ्टी और 4 सेंचुरी शामिल हैं.

वनडे करियर कैसा रहा?

विनोद कांबली ने वनडे में भी जलवा दिखाया और 97 पारियों में उन्होंने 32.59 की औसत और 71.94 की स्ट्राइक रेट से 2477 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 14 अर्धशतक और 2 शतक निकले थे.