मार्को जेनसन ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में कहर बरपा दिया है. डरबन में जेनसन ने धारदार गेंदबाजी की. हाल में हुए आईपीएल ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने उन्हें 7 करोड़ में खरीदा है. डरबन के किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन जेनसन ने 7 विकेट लिए. लंका की टीम 42 रनों पर ऑलआउट हो गई. यह टीम का टेस्ट में अब तक का सबसे कम स्कोर है.
जेनसन ने सात विकेट लिए और सिर्फ 13 रन दिए. श्रीलंका की टीम 42 रन पर आउट हो गई, जो टेस्ट इतिहास में उनका न्यूनतम स्कोर है. मार्को जेनसन ने टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका तेज गेंदबाज द्वारा दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. लंबे कद के इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को पंजाब किंग्स ने 7 करोड़ में खरीदा था, जो उनकी पिछली कीमत 4.2 करोड़ रुपये से लगभग 50 प्रतिशत ज़्यादा है. जेनसन ने सही लेंथ और लाइन से गेंदें फेंकी, जो बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही थी. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने विकेट की तलाश नहीं की और गुरुवार को पिच को अपना काम करने दिया.
दक्षिण अफ़्रीकी तेज गेंदबाजों के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े (टेस्ट)
ज्योफ्री लॉरेंस : 8 विकेट, बनाम न्यूजीलैंड, 1961.
लांस क्लूजनर : 8 विकेट, बनाम भारत, 1996.
सिंक्लेयर स्नूक : 8 विकेट, बनाम इंग्लैंड, 1906.
एलन डोनाल्ड : 8 विकेट, बनाम जिम्बाब्वे, 1995.
मार्को जेनसन: 7 विकेट, बनाम श्रीलंका, 2024.
जॉर्ज बिसेट : 7 विकेट, बनाम इंग्लैंड, 1928.
काइल एबॉट : 7 विकेट, बनाम पाकिस्तान, 2013.
मखाया एनटिनी : 7 विकेट, बनाम वेस्टइंडीज, 2005.
टेस्ट में श्रीलंका का सबसे कम स्कोर
42 बनाम दक्षिण अफ्रीका, डरबन, 2024
71 बनाम पाकिस्तान, कैंडी, 1994
73 बनाम पाकिस्तान, कैंडी, 2006
81 बनाम इंग्लैंड, कोलंबो, 2001
82 बनाम भारत, चंडीगढ़, 1990
82 बनाम इंग्लैंड, कार्डिफ, 2011
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
श्रीलंका- पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, विश्व फर्नांडो
दक्षिण अफ्रीका -टोनी डी जोरजी, एडेन मार्कराम, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा