भारत के विराट कोहली वर्ल्ड क्रिकेट में सुपरस्टार हैं. वे जहां भी जाते हैं, जनता उनके पीछे-पीछे चलती है. कोहली जिस भी देश में जाते हैं, लाखों लोग उनका स्वागत करते हैं और जब बात ऑस्ट्रेलिया की आती है तो यह क्रेज दूसरे स्तर पर पहुंच जाता है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए जैसे ही कोहली ऑस्ट्रेलिया पहुंचे वे बिलबोर्ड से लेकर अखबारों के पहले पन्ने तक हर जगह छा गए. अखबरों में देसी अंदाज में खबरें छापी गईं. कोहली ने अपना क्लास दिखाया और पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शतक ठोक दिया.
दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस ने गुरुवार को कैनबरा में पार्लियामेंट हाउस पहुंची. पीएम अल्बानीस ने पर्थ टेस्ट में मैच विजयी प्रदर्शन करने को लेकर जसप्रीत बुमराह व विराट कोहली की जमकर तारीफ की. ऑस्ट्रेलियाई पीएम विराट कोहली से हंसी मजाक किए. दोनों के बीच मजेदार बातचीत हुई.
AUSTRALIAN PRIME MINISTER HAVING A CHAT WITH ROHIT, KOHLI & BUMRAH. 🇮🇳🇦🇺pic.twitter.com/SB1sgUnWFO
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 28, 2024
पीएम जब विराट कोहली के पास आए तो रूक गए और बातचीत करने लगे. प्रधानमंत्री ने विराट कोहली से हाथ मिलाया और उन्हें पर्थ टेस्ट में शतक जड़ने के लिए बधाई दी. पीएम अल्बानीस ने विराट कोहली से कहा, पर्थ में अच्छा समय रहा, जैसे कि हम उस समय तक पर्याप्त जूझ नहीं रहे थे.' कोहली ने जवाब दिया, हमेशा इसमें कुछ मसाला जोड़ने की कोशिश करता हूं. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने खिलाड़ियों का परिचय ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीस से कराया. अल्बानीस ने एक पल रुककर जसप्रीत बुमराह की तारीफ की और कहा कि उनका गेंदबाजी एक्शन दुनिया में सबसे अनोखे में से एक है.
कोहली का 30वां टेस्ट शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका 9वां और उनकी धरती पर 7वां शतक था. सीरीज की शुरुआत में सभी का ध्यान उन पर था, कोहली ने पर्थ गेम की शुरुआत निराशाजनक तरीके से की पहली पारी में वे सिर्फ 6 रन पर आउट हो गए. लेकिन दूसरी पारी में कोहली अपनी लय में आ गए.