IPL 2025 Final PBKS VS RCB: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले को जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इतिहास रच दिया. 17 साल के इतिहास में RCB ने पहली बार आईपीएल का खिताब जीता है. आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में पंजाब को 6 रनों से हराकर टाटा आइपीएल 2025 अपने नाम किया.
खास बात यह है कि यह आईपीएल का 18वां सीजन है और विराट कोहली की जर्सी नंबर 18 ही है. ऐसे में यह संयोग है. इस ट्रॉफी की जीत के साथ आरसीबी ने आईपीएल खिताब के सूखे को खत्म कर दिया.
𝐂𝐇𝐀𝐌𝐏𝐈𝐎𝐍𝐒 𝐎𝐅 #𝐓𝐀𝐓𝐀𝐈𝐏𝐋 𝟐𝟎𝟐𝟓 🏆🤩
— IndianPremierLeague (@IPL) June 3, 2025
The ROYAL CHALLENGERS BENGALURU have done it for the first time ❤#RCBvPBKS | #Final | #TheLastMile | @RCBTweets pic.twitter.com/x4rGdcNavS
इस मुकाबले में टॉस जीतकर पंजाब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 190 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम 184 रन ही बना सकी. आरसीबी की ओर से सबसे अधिक रन विराट कोहली ने 35 गेंदों पर 43 रन बनाए. उनके अलावा रजत पाटीदार ने 26, लिविंगस्टोन ने 25, जितेश शर्मा और मयंक अग्रवाल ने 24-24 रन बनाए. पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह और काइली जैमिसन ने 3-3 विकेट चटकाए.
वहीं, पंजाब की बात करें तो पंजाब की ओर से सबसे अधिक रन शशांक सिंह ने 61 रन बनाए. उनके अलावा जोश इंग्लिश ने 39 रन बनाए. इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 26 और प्रियांश आर्या ने 24 रन बनाए. आरीसबी की ओर से भुवनेश्वर सिंह कुमार और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट चटकाए.
नम हुई विराट कोहली की आंखे
विराट कोहली 2008 से ही आरसीबी के साथ जुड़े हुए हैं. यह पहला मौका है जब उनकी टीम ने आईपीएल की ट्रॉफी उठाई है. खिताब जीतते ही विराट कोहली की आंखें नम हो गई.
The tears say it all 🥹
— IndianPremierLeague (@IPL) June 3, 2025
An 1️⃣8️⃣-year wait comes to an end 👏
Updates ▶ https://t.co/U5zvVhcvdo#TATAIPL | #RCBvPBKS | #Final | #TheLastMile | @imVkohli pic.twitter.com/X15Xdmxb0k
विराट कोहली का आईपीएल का यह 18वां सीजन था. वह शुरू से ही आरसीबी के साथ जुड़े हैं. इस बार आरीसबी की कप्तानी रजत पाटीदार कर रहे थे. उन्होंने कप्तानी छोड़ दी. उनकी यह ट्रॉफी बतौर खिलाड़ी आई है.