menu-icon
India Daily

क्या खत्म हो रहा है भारतीय क्रिकेट का गोल्डन एरा? 2026 में ये 4 बड़े सितारे कह सकते हैं इंटनेशनल क्रिकेट को अलविदा!

2027 वनडे विश्व कप से पहले भारतीय टीम में बड़े बदलाव की चर्चा तेज है. पिछले दिनों आ रही रोहित शर्मा की रिटायरमेंट की खबरों ने फैंस को चिंता में डाल दिया था.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
क्या खत्म हो रहा है भारतीय क्रिकेट का गोल्डन एरा? 2026 में ये 4 बड़े सितारे कह सकते हैं इंटनेशनल क्रिकेट को अलविदा!
Courtesy: ANI

भारतीय क्रिकेट टीम में मतभेद की खबरें लगातार तेज हो गई हैं. इतना ही नहीं खबरें तो ये भी आ रही हैं कि 2026 खत्म होते-होते भारत के कई सीनियर खिलाड़ी अपने करियर पर 'फुल स्टॉप' लगा सकते हैं. 2027 वनडे विश्व कप अभी करीब डेढ़ साल दूर है, लेकिन उससे पहले कयास लगाए जा रहे हैं कि टीम के कई दिग्गज इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं.

इस सूची में केवल रोहित शर्मा ही नहीं हैं उनके साथ कई और स्टार खिलाड़ी रिटायरमेंट की दहलीज पर है. तो आईए जानते हैं कौन हैं वो 4 खिलाड़ी जोकि 2027 से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं-

रोहित शर्मा 

इस सूची में सबसे पहला नाम भारत के पूर्व विश्व विजेता कप्तान रोहित शर्मा का है. पिछले कई दिनों से उन्हें लेकर ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि वह लॉर्ड्स में अपना आखिरी वनडे मैच खेलेंगे. टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हिटमैन अब केवल वनडे क्रिकेट में खेलते नजर आते हैं.

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना  है कि BCCI आगामी वनडे विश्व कप के लिए युवा खिलाड़ियों का रुख करना चाहती है जिस कारण यह कयास लगाए जा रहे हैं 2026 खत्म होते-होते रोहित शर्मा ODI से भी संन्यास का फैसला कर सकते हैं. 

विराट कोहली 

विराट कोहली ने पहले 2027 विश्व कप खेलने की इच्छा जताई थी. हालांकि टीम में युवाओं को लगातार मौके मिलने से उनके भविष्य को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. और पहले भी ऐसा देखा गया है कि जब टी20 और टेस्ट प्रारूप में हिटमैन के बाद किंग कोहली ने भी रिटायरमेंट ले ली थी.

तो ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर किसी भी कीमत पर रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट से रिटायर होते हैं तो उनके साथ ही विराट कोहली भी एकदिवसीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

मोहम्मद शमी

इस सूची में अगला नाम भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का आता है. 2023 ODI वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाने वाले गेंदबाज शमी भी जल्द ही अपने करियर का अंत कर सकते हैं. क्योंकि, शमी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल के बाद भारतीय टीम में नजर नहीं आए हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 9 विकेट लिए थे, जिसमें एक फाइफर भी शामिल था.

शमी ने अपनी चोट से उबरने के बाद घरेलू क्रिकेट में बार-बार खुद को साबित किया, लेकिन उसके बाद भी वह BCCI का ध्यान अपनी ओर नहीं खींच पाए. BCCI लगातार हर्षित राणा, गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव जैसे युवाओं को मौका दे रही है लेकिन शमी पर कोई बात नहीं कर रही है. ऐसे में हताश शमी कभी भी अपने संन्यास की घोषणा कर सकते हैं. 

रविंद्र जडेजा 

मोहम्मद शमी के बाद विश्व स्तरीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का नाम भी इस सूची में है. टी20 फॉर्मेट से पहले ही संन्यास ले चुके रविंद्र जडेजा अब टीम इंडिया से गायब होते दिख रहे हैं. जडेजा आखिरी बार इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में खेलते नजर आए थे उसके बाद से वह टीम इंडिया  का हिस्सा नहीं है.

बोर्ड ने उन्हें पहले अफगानिस्तान सीरीज से फिर इंग्लैंड सीरीज से ड्रॉप किया. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सेलेक्टर्स जडेजा से मूवऑन करना चाहते हैं. वह वनडे फॉर्मेट की स्कीम ऑफ थींक्स से तो बाहर हो ही चुके हैं और टेस्ट क्रिकेट में भी उनकी जगह कब तब बची है कुछ कहा नहीं जा सकता. ऐसे में जडेजा का इंटरनेशनल क्रिकेट में बने रहना मुश्किल लग रहा है. 

Note- हम किसी भी खिलाड़ी के आधिकारिक रिटायरमेंट की पुष्टि नहीं करते हैं. यह आर्टिकल हालिया अपडेट्स और रिपोट्स के आधार पर लिखा गया है.