Rishabh Pant: 30 दिसंबर 2022 की सुबह एक खबर आई...जिसने सभी को हिला कर रख दिया था. खबर थी ऋषभ पंत के दर्दनाक सड़क हादसे की...जो उनके फैंस और टीम इंडिया के लिए किसी सदमे से कम नहीं था. जब पंत दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे तभी उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई. जलती हुई कार से पंत मुश्किल से बाहर निकले. कुल मिलाकर उन्हें दूसरी जीवन मिला. इस हादसे को याद करते हुए पंत कहते हैं कि ‘जीवन में पहली बार मुझे ऐसा लगा कि इस दुनिया में मेरा समय खत्म हो गया है.
ऋषभ पंत ने स्टार स्पोर्ट्स को दिए एक इंटरव्यू में जानलेवा दुर्घटना पर पहली बार खुलकर बात की. पंत कहते हैं कि 30 दिसंबर 2022 की सुबह एक डिवाइडर से टकराने के बाद कार में आग लगने के बाद उन्हें लगा था कि वह लगभग मर ही जाएंगे. इस हादसे के बाद से ही पंत क्रिकेट मैदान से दूर हैं.
Rishabh Pant's special interview on Star Sports....!!!!
- From the highs to accident to getting ready for a great return in IPL 2024. 🦁 pic.twitter.com/PcX8DBOmwX— Johns. (@CricCrazyJohns) January 29, 2024Also Read
- IND vs ENG 2nd Test: 'वह देश के लिए कमाल'...बेटे सरफराज के चयन पर आया पिता का पहला रिएक्शन, देखें वीडियो
- PSL 2024: अब पाकिस्तान में धमाल मचाएंगे ऑस्ट्रेलिया के छक्के छुड़ाने वाले Shamar Joseph, इस टीम ने किया साइन
- IND vs ENG: क्रिकेट के लिए छोड़ी थी एयरफोर्स की नौकरी, 30 साल की उम्र में सपना हुआ साकार
ऋषभ पंत ने कहा 'जीवन में पहली बार मुझे ऐसा लगा कि इस दुनिया में मेरा समय खत्म हो गया है. दुर्घटना के दौरान मुझे घावों के बारे में पता था, लेकिन मैं भाग्यशाली था क्योंकि यह और भी गंभीर हो सकता था. मुझे लग रहा था कि किसी ने मुझे बचा लिया है. मैंने डॉक्टर से पूछा कि मुझे ठीक होने में कितना समय लगेगा. उन्होंने कहा कि 16 से 18 महीने लगेंगे. मुझे पता था कि उबरने के इस समय को कम करने के लिए मुझे कड़ी मेहनत करनी होगी.'
दरअसल, 30 दिसंबर 2022 को ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ था. वह नया साल मनाने दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे, तभी उनकी मर्सिडीज गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई थी. ये भीषण सड़क हादसा था, जिसमें लहूलुहान पंत जैसे-तैसे कार से निकलने में कामयाब हो पाए थे. उन्हें बस ड्राइवरों से बचाया था. जैसे ही वह कार से बाहर निकलते तो उसके चंद मिनटों बाद ही पंत की गाड़ी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी.
सड़क हादसे के बाद ऋषभ पंत को आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया था. इस हादसे में पंत के दाहिने घुटने का लिगामेंट फट गया था और उनकी दाहिनी कलाई, टखने और पैर के अंगूठे के साथ-साथ उनकी पीठ पर भी चोटें आईं थीं. अपने चेहरे की चोटों, घावों और खरोंचों को ठीक करने के लिए उन्होंने सर्जरी करवाई. दुर्घटना के कारण पंत को मुंबई में सर्जरी करानी पड़ी. सभी की दुआओं का असर ही था कि पंत आज सुरक्षित हैं और जल्द ही मैदान पर उतर सकते हैं.
अगर सबकुछ सही रहा तो ऋषभ पंत आईपीएल 2024 से मैदान में वापसी कर सकते हैं. पिछले साल दुबई में आईपीएल 2024 की नीलामी के दौरान वह फ्रेंचाइजी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा भी थे. जिसके बाद से ही माना जा रहा है कि वो इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते दिखेंगे.