menu-icon
India Daily

Rishabh Pant Returns: लौट आया दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान! विरोधियों के उड़ाएगा होश

ऋषभ पंत क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. इस बात की पूरी संभावना है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन में भाग लेंगे.

Gyanendra Sharma
Rishabh Pant Returns: लौट आया दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान! विरोधियों के उड़ाएगा होश

Rishabh Pant Returns: ऋषभ पंत क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. इस बात की पूरी संभावना है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन में भाग लेंगे. दिल्ली कैपिटल्स प्रबंधन ने इसकी पुष्टि की है कि भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालेंगे. प्रबंधन अधिकारियों ने कहा है कि पंत  वर्तमान में बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैब से गुजर रहे हैं और वे फरवरी के अंत तक फिट हो जाएंगे. वे पूरी तरह से फिट होने के बाद क्रिकेट मैदान में लौटेंगे. 

हुआ था कार एक्सीडेंट 

मालूम हो कि पिछले साल 1 दिसंबर की रात ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट हुआ था.  घातक दुर्घटना में उन्हें काफी चोट आई थी.  दाएं घुटने की सर्जरी करनी पड़ी थी. तब से लेकर अब तक वह क्रिकेट के मैदान से दूरी बनाए हुए हैं. मुंबई में डॉ. दिनशॉ पारदीवाला द्वारा अपने दाहिने घुटने की सर्जरी के बाद पंत की विकेटकीपिंग पर भी सबकी नजरें होंगे. 

विकेटकीपिंग पर अभी भी सवाल

फ्रेंचाइजी अधिकारियों ने संकेत दिया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से मंजूरी मिलने पर ही वह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे; अन्यथा, वह बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण पर ध्यान केंद्रित करेंगे.  फ्रेंचाइजी अधिकारी ने कहा, "अगर वह कीपिंग नहीं कर रहे हैं, तो वह निश्चित रूप से मैदान पर होंगे और टीम का नेतृत्व करेंगे."

एक साल से क्रिकेट से दूर हैं पंत

पंत पिछले साल पूरे आईपीएल सीजन में नहीं खेल पाए थे. उनकी कमी टीम को खली थी. दिल्ली पिछले सीजन में 9वें पायदान पर रही.  ऋषभ पंत को क्रिकेट के मैदान से दूर हुए पूरा एक साल होने जा रहा है. इस दौरान उनका आईपीएल सीजन तो छूटा ही है, साथ ही टीम इंडिया के 62 इंटरनेशनल मैच मिस हो गए जो इस साल खेले गए.