ICC का नया नियम 'स्टॉप क्लॉक', गेंदबाज की लापरवाही पर जाएंगे 5 रन
Gyanendra Sharma
11 Dec 2023
आईसीसी का नया नियम
आईसीसी वर्ल्ड के बाद ही आईसीसी ने नया नियम बना दिया है. ये बदलवा गेंदबाजों के लिए मुश्किल पैदा करेगी.
निर्धारित समय पर खत्म हो मैच
आईसीसी की कोशिश है कि वनडे और टी20 इंटरनेशनल मुकाबले निर्धारित समय पर ही खत्म हों. इसलिए इससे पहले भी कई नियम लागू किए गए थे, लेकिन अब इसमें कुछ और जोड़ा जा रहा है.
कल से होगा लागू?
नया नियम कल से लागू हो जाएगा. 12 दिसंबर को वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच जो पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा इसी मैच से नियम लागू होगा.
स्टॉप क्लॉक नियम
इस नियम के तहत गेंदबाजी करने वाली टीम को ओवर समाप्त होने के बाद अगले ओवर की गेंद 60 सेकंड के भीतर डालनी होगी. दो ओवरों के बीच 60 सेकंड का गैप होगा.
स्टॉप क्लॉक
आईसीसी की ओर से बताया गया है कि वनडे और टी20 मुकाबलों में इलेक्ट्रॉनिक घड़ी यानी स्टॉप क्लॉक को जोड़ा जा रहा है. ये घड़ी अंपायर के पास होगा.
लेक्ट्रॉनिक घड़ी यानी स्टॉप क्लॉक को जोड़ा जा रहा है
आईसीसी की ओर से बताया गया है कि वनडे और टी20 मुकाबलों में इलेक्ट्रॉनिक घड़ी यानी स्टॉप क्लॉक को जोड़ा जा रहा है. ये घड़ी अंपायर के पास होगा.
पेनल्टी में 5 रन मिलेंगे
नियम को तोड़ा जाता है तो बैटिंग टीम को पेनल्टी में 5 रन मिलेंगे. गेंदबाजी करने वाली टीम के 5 रन कम कर दिए जाएंगे.
ट्रायल बेसिस पर होगा लागू
नियम को 6 महीने के लिए ट्रायल बेसिस पर आजमाया जाएगा. स्लो ओवर रेट के तहत वनडे में 3.5 घंटे में 50 ओवर और टी20 1.25 घंटे में 20 ओवर गेंदबाजी करनी होती है.