menu-icon
India Daily

Watch: धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता का Video हो रहा वायरल, बेटे ने पा ली शोहरत लेकिन खुद घर-घर पहुंचा रहे सिलेंडर

Rinku Singh: आईपीएल में 5 छक्के लगाकर धूम मचाने वाले रिंकू सिंह आज भले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर बन गए हों लेकिन उनके पिता अभी भी लोगों के घर-घर सिलेंडर पहुंचा रहे है.

Suraj Tiwari
Edited By: Suraj Tiwari
Watch: धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता का Video हो रहा वायरल, बेटे ने पा ली शोहरत लेकिन खुद घर-घर पहुंचा रहे सिलेंडर

हाइलाइट्स

  • रिंकू के पिता घर-घर पहुंचा रहे सिलेंडर
  • पिता के सिलेंडर पहुंचाने पर रिंकू सिंह ने बताई कहानी

Cricketer Rinku Singh: क्रिकेट की दुनिया में आज के समय में रिंकू सिंह की अलग पहचान है. क्रिकेट के प्रसंशक रिंकू के दिवाने हो जाते हैं जब वो मैदान पर छक्के पर छक्का लगाते हैं. रिंकू की बैटिंग को देखकर लोग उनको एक शानदार फिनिशर मानते हैं साथ ही उनके छक्का लगाने के अंदाज के आधार पर टी20 किंग भी कहा जाता है. लेकिन उनके पिता अपने पुराने काम में लगे हुए हैं.

रिंकू के पिता घर-घर पहुंचा रहे सिलेंडर

रिंकू सिंह आज भले बड़ा नाम, पैसा और शोहरत कमा लिए हो लेकिन उनके पिता अभी भी वो ही काम करते हैं जिससे मिलने वाले मेहनत के पैसों के दम पर रिंकू यहां तक पहुंच सके. रिंकू के पिता लोगों के घर-घर जाकर सिलेंडर पहुंचाते हैं. जिसका एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है. 

सोशल मीडिया मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स सिलेंडर गाड़ी से उतरके घर-घर जाकर गैस पहुंचा रहे हैं. जिसके बारे में बताया जा रहा है कि ये क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता हैं.

पिता के सिलेंडर पहुंचाने पर रिंकू सिंह ने बताई कहानी

पिता के सिलेंडर पहुंचाने को लेकर कुछ दिनों पहले रिंकू सिंह से पुछा गया था कि आप करोड़ों रूपये कमा रहे हैं आपके पिता अभी भी अपना पुराना काम ही कर रहे हैं. इस पर रिंकू सिंह ने जवाब देते हुए कहा था कि उन्होंने कई बार अपने पापा को मना किया, लेकिन वो अपना काम छोड़ने को तैयार नहीं हैं. रिंकू सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने पिता से ये कहा था कि अब वो आराम करें, उनको ये काम करने की कोई जरूरत नहीं है. लेकिन वो अपने काम से प्यार करते हैं. उन्होंने जो काम जीवन भर किया है तो इतना जल्दी ही काम कैसे बंद कर सकते हैं.