Sarfaraz Khan: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे मुकाबले के लिए घरेलू क्रिकेट में धाकड़ बल्लेबाजी करने वाले सरफराज खान को शामिल किया गया है. सरफाराज खान पिछले दिनों हुए घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन किया था. इसके बाद इंडिया-ए के मुकाबले में भी रनों का पहाड़ खड़ा किया था. जिसके बाद अब जाकर सरफराज खान को टीम इंडिया के लिए चुना गया है.
पहले टेस्ट में 28 रन से हारा था भारत
पहले टेस्ट मैच में भारत को 28 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. जिससे भारत दूसरी पारी में 231 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 202 रनों पर ही अपना 10 विकेट गवां कर ऑल आउट हो गई. पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच विशाखापट्टनम में 2 फरवरी से खेला जाना है. ऐसा अनुमान है कि विशाखापट्टनम टेस्ट में सरफराज खान को टेस्ट डेब्यू मिल सकता है.
सरफराज खान का घरेलू क्रिकेट करियर
सरफराज खान अभी तक 44 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं. जिसमें उन्होंने 68.2 की औसत से 3751 रन बनाए हैं. जबकि उन्होंने 37 लिस्ट-ए मैचों में 34.9 की औसत से 629 रन बना चुके हैं. जबकि 96 टी20 मैचों में 22.4 की औसत में 1188 रन बना बनाए हैं. इसके अलावा IPL में सरफराज खान ने 50 मैचों में 22.5 की औसत से 585 रन बनाए हैं.
NEWS 🚨 - Ravindra Jadeja & KL Rahul ruled out of the second Test.
— BCCI (@BCCI) January 29, 2024
More details on the replacements here -https://t.co/nK9WjnEoRc #INDvENG
जडेजा और राहुल हो गए हैं चोटिल
हैदराबाद में हुए पहले टेस्ट मैच के दौरान स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और केएल राहुल चोटिल हो गए. जहां रवींद्र जडेजा को मैच के चौथे दिन हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई वहीं केएल राहुल को दाहिने क्वाड्रिसेप्स में दर्द की वजह से दूसरे मैच से आराम दिया गया है. हालांकि दोनों खिलाड़ियों पर बीसीसीआई की मेडिकल टीम नजर बनाए हुए है. इन्ही की जगह सरफराज खान को टीम में शामिल किया गया है.