menu-icon
India Daily

रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली को दिया गुरूमंत्र, बताया कैसे वापसी कर सकते हैं विराट

Virat Kohli:पोंटिंग का कहना है कि आप देख सकते हैं कि वह इसे कितना चाहता है. वह इतनी मेहनत कर रहा है कि इससे बल्लेबाजी और भी मुश्किल हो जाती है. कभी-कभी आप बल्लेबाजी में जितनी मेहनत करते हैं, उतनी ही कम सफलता मिलती है.

mishra
रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली को दिया गुरूमंत्र, बताया कैसे वापसी कर सकते हैं विराट
Courtesy: Social Media

Virat Kohli: भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पिछले 5 सालों से टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं. कोहली पिछले 5 सालों में इस फॉर्मेट में मात्र 4 शतक लगा सके हैं. हाल ही में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी विराट का बल्ला नही चला था. वे मात्र एक शतक लगा सके थे. ऐसे में पोंटिंग ने उन्हैं गुरूमंत्र दिया है.

पोंटिंग का कहना है कि कोहली के साथ कुछ मानसिक समस्या है और उन्हें इससे निपटने की जरूरत है. पूर्व विश्व विजेता कप्तान ने अपना उदाहरण देते हुए बताया कि जब वे अपने करियर के अंत में थे, तो उन्हें भी ऐसे ही परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था. ऐसे में वे बस नॉटऑउट रहने की कोशिश कर रहे थे और रन बनाने के लिए बिल्कुल भी नही सोच रहे थे.

रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली को दिया गुरूमंत्र

हाल ही में ICC के रिव्यू में बातचीत करते हुए पोंटिंग ने कहा कि " कोहली के सामने चुनौती है और मैं इसे अब विराट के साथ देख सकता हूं, आप देख सकते हैं कि वह इसे कितना चाहता है. वह इतनी मेहनत कर रहा है कि इससे बल्लेबाजी और भी मुश्किल हो जाती है. कभी-कभी आप बल्लेबाजी में जितनी मेहनत करते हैं, उतनी ही कम सफलता मिलती है.

पोंटिंग ने अपना उदारण देते हुए बताया कि "जब मैं ऐसे समय में था, तो उस समय मैंने रन बनाने के बजाय आउट न होने के बारे में सोचना शुरू कर दिया.  यह अजीब लग सकता है, लेकिन यह ऐसा ही था. मैं हर समय इतना परफेक्ट बनने, सही उदाहरण पेश करने और अपनी टीम की ज़रूरत के हिसाब से खेलने की कोशिश कर रहा था.

अब विराट के साथ भी यही देख सकता हूं, जहां वह जिस तरह से आउट हो रहा है, आप देख सकते हैं कि वह उन गेंदों पर खेलना नहीं चाहते हैं. वह ऐसा न करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कुछ मानसिक अवरोध है जो उन्हें ऑफ स्टंप के बाहर गेंद खेलने के लिए मजबूर कर रहा है."