menu-icon
India Daily

क्या बारिश बनेगी विलेन? RCB vs GT फाइनल में अगर मैच रुका तो सीधे ये टीम बनेगी चैंपियन, जानें रिजर्व डे का पूरा सिनेरियो

क्वालीफायर 1 के बाद एक बार फिर से RCB vs GT नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर आमने-सामने होंगी. लेकिन फाइनल मुकाबले से पहले सवाल है कि अगर किसी कारणवश आज मैच रद्द होता है तो इसका नतीजा कैसे निकलेगा?

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
क्या बारिश बनेगी विलेन? RCB vs GT फाइनल में अगर मैच रुका तो सीधे ये टीम बनेगी चैंपियन, जानें रिजर्व डे का पूरा सिनेरियो
Courtesy: AI

अहमदाबाद: रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच अपना दूसरा खिताब जीतने की होड़ रहेगी. RCB ने पिछले साल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेले गए फाइनल मुकाबले में  पंजाब किंग्स को छह रनों से हराकर IPL ट्रॉफी का सूखा खत्म किया था. इसी स्टेडियम में इस साल का फाइनल भी खेला जाएगा. जिसके लिए आरसीबी पूरी तरह से तैयार है. 

वहीं दूसरी ओर, जीटी पांच साल में अपना तीसरा फाइनल खेलने जा रही है. उन्होंने अपने पहले ही सीजन 2022 में खिताब जीता था, लेकिन अगले ही साल चेन्नई सुपर किंग्स से हार गई थीं. अब इस सीजन आरसीबी और जीटी इस मैदान पर फाइनल मुकाबले के लिए आमने-सामने हैं लेकिन अब सवाल यह है कि अगर इस मैच में बारिश ने दस्तख दी तो मैच का नतीजा कैसे निकाला जाएगा. 

बारिश बन सकती है विलेन!

AccuWeather के अनुसार, मैच वाले दिन अहमदाबाद में बारिश की 5% संभावना है और आसमान में लगभग 15% बादल छाए रहेंगे. क्वालीफायर 2 जीतने के बाद गुजरात टाइटंस उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश और तूफान के कारण अहमदाबाद देरी से पहुंची है. हालांकि अहमदाबाद का मौसम साफ है जहां बारिश की बहुत ही कम संभावना है. लेकिन अगर ऐसा कुछ भी होता तो मैच को दूसरे दिन शिफ्ट कर दिया जाएगा. 

बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो क्या होगा?

क्वालीफायर 1, एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2 के विपरीत, BCCI ने फाइनल के लिए एक रिजर्व डे रखा है. अगर बारिश या किसी अन्य कारण से मैच तय तारीख 31 मई को नहीं हो पाता है तो वह सोमवार  1 जून को कराया जाएगा. मैच सोमवार को ठीक उसी गेंद और स्कोर से जारी रहेगा जहां से रुका था.

रिजर्व डे भी नहीं हुआ मैच  तो क्या होगा?

अगर रिजर्व डे पर भी IPL 2026 का फाइनल बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो ऐसी स्थिति में RCB को चैंपियन घोषित कर दिया जाएगा, क्योंकि वह अंक तालिका में वह जीटी से ऊपर है. आरसीबी ने क्वालीफायर 1 में जीटी को 92 रनों से करारी शिकस्त देकर IPL 2026 के फाइनल में जगह बनाई थी.

Topics