अहमदाबाद: IPL 2026 अब अपने विजेता से महज एक कदम दूर है. टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच होने वाला है. दोनों टीमें दूसरी बार अपना खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी. इससे पहले दोनों ही टीमें एक-एक बार आईपीएल (IPL) ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी हैं. गुजरात टाइटंस (GT) ने अपने डेब्यू सीजन 2022 में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में अपना पहला खिताब जीता था तो वहीं दूसरी ओर विराट कोहली (Virat Kohli) की आरसीबी ने पिछले साल ही ये कारनामा किया है.
अब मौजूदा चैंपियन इस बार अपनी ट्रॉफी डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. तो अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम दूसरी बार IPL ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब हो पाती है लेकिन उससे पहले जानते हैं कि फैंस इस महामुकाबले को कब और कहां देख सकते हैं.
RCB vs GT के बीच IPL 2026 का मैच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
RCB vs GT IPL 2026 में 31 मई को मुकाबले के लिए आमने सामने होंगी.
RCB vs GT के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा.
RCB vs GT के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.
RCB vs GT के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
RCB vs GT के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
RCB: रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/उपकप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, फिलिप साल्ट, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, जैकब डफी, रिचर्ड ग्लीसन, विकी ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल
GT: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान (उपकप्तान), मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, ईशांत शर्मा, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, अनुज रावत, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया, अरशद खान, अशोक शर्मा, गुरनूर बरार