नई दिल्ली: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार की रात करीब 9 बजे पाकिस्तान द्वारा एक बड़े हादसे को अंजाम दिया गया. पाकिस्तान द्वारा की गई एक एयर स्ट्राइक अफगानिस्तान के अस्पताल पर जा गिरी जिसमें करीब 400 लोगों के मारे जाने की खबर है.
इस खौफनाक घटना के बाद अफगानिस्तान के क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद खान और ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. साथ ही उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा भी की है. दोनों खिलाड़ियों ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर इस कृत्य की आलोचना की है.
सोमवार को काबुल में हुए हमले पर पूर्व कप्तान ने गहरा शोक जताया है. उन्होंने लिखा कि नागरिकों, शैक्षणिक संस्थानों या चिकित्सा ढांचे को निशाना बनाना युद्ध अपराध है, और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह जानबूझकर किया गया या नहीं. स्टार स्पिनर ने आगे लिखा कि ये ताजा घटना केवल विभाजन और नफरत को बढ़ावा देगी.
राशिद ने मानवाधिकार संगठनों से इस मामले में हस्तक्षेप करने और इस क्रूरता की जांच करने का आह्वान किया. इसके साथ ही राशिद ने देशवासियों को यह विश्वास दिलाया कि वह इस कठिन समय में अपने लोगों के साथ खड़े हैं.
I am deeply saddened by the latest reports of civilian casualties as a result of Pakistani airstrikes in Kabul. Targeting civilian homes, educational facilities or medical infrastructure, either intentional or by mistake, is a war crime. The sheer disregard for human lives,… pic.twitter.com/DbFRRh2qAJ
— Rashid Khan (@rashidkhan_19) March 16, 2026
अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने भी इस ताजा घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शोक जाहिर किया है. इन्होंने कहा कि अस्पताल में सारी उम्मीदें खत्म हो गई हैं. आज रात काबुल के एक अस्पताल में उम्मीद की किरण मिट गई. इलाज के लिए आए युवाओं को पाकिस्तानी सैन्य शासन द्वारा मार दिया गया. द्वार खड़ी मांए बस देखती रह गईं.
Tonight in Kabul, hope was extinguished at a hospital. Young men seeking treatment were murdered in a bombing by the Pakistani military regime. Mothers waited at the gates, calling their sons’ names. On the 28th night of Ramadan, their lives were cut short. pic.twitter.com/p12617D4de
— Mohammad Nabi (@MohammadNabi007) March 16, 2026