भारतीय हॉकी के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास रहा. जापान के काकामिगाहारा में खेले गए पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने मेजबान जापान को 4-1 से हराकर इतिहास रच दिया. इस शानदार जीत के साथ भारतीय टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया. टीम की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों की जमकर सराहना की और कहा कि यह उपलब्धि देश में हॉकी के बढ़ते प्रभाव और युवाओं की प्रतिभा का शानदार उदाहरण है.
भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन कौशल, अनुशासन और शानदार टीमवर्क का प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा कि यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, देश के युवाओं के बीच हॉकी की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण भी है. उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि यह टीम आने वाले वर्षों में भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी.
A splendid accomplishment by our young hockey players!
Congratulations to the Indian Men’s U18 Hockey Team on winning the Men’s U18 Asia Cup 2026. The team displayed exceptional skill and teamwork throughout the tournament, culminating in a memorable victory in the final. This… pic.twitter.com/w5xIVAvN13— Narendra Modi (@narendramodi) June 6, 2026Also Read
खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही दमदार खेल दिखाया. मैच के दूसरे ही मिनट में आशीष तानी पूर्ति ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को बढ़त दिला दी. जापान ने वापसी की कोशिश की. भारतीय डिफेंस ने कोई मौका नहीं दिया. दूसरे क्वार्टर में आशीष ने एक और गोल करके बढ़त दोगुनी कर दी. इसके तुरंत बाद कप्तान केतन कुशवाहा ने शानदार फिनिश के साथ तीसरा गोल दागा. हाफ टाइम तक भारत 3-0 से आगे था.
तीसरे क्वार्टर में भारत ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली. आशीष तानी पूर्ति ने 34वें मिनट में एक और शानदार पेनल्टी कॉर्नर गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की और स्कोर 4-0 कर दिया. पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले आशीष ने फाइनल में भी अपनी छाप छोड़ी. उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. 13 गोल के साथ वे पूरे टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर भी रहे. उनकी लगातार शानदार फॉर्म ने भारत की खिताबी जीत में सबसे बड़ी भूमिका निभाई और उन्हें टूर्नामेंट का सबसे चर्चित खिलाड़ी बना दिया.
Congratulations to the Indian Women’s U18 Hockey Team on securing the Bronze Medal at the U18 Asia Cup 2026. The team displayed remarkable grit throughout the tournament. This feat reflects the growing strength of women’s hockey in India and the immense potential of our players.… pic.twitter.com/098tYzdIqK
— Narendra Modi (@narendramodi) June 6, 2026
महिला टीम को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि U18 एशिया कप 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर भारतीय महिला U18 हॉकी टीम को बधाई. टीम ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त जज्बा दिखाया. यह उपलब्धि भारत में महिला हॉकी की बढ़ती मजबूती और हमारे खिलाड़ियों की जबरदस्त क्षमता को दर्शाती है. टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं.