कमाल लाजवाब राहुल... भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल जब भी क्रीज पर होते हैं वह हमेशा भारत के लिए संकटमोचन बनकर आते हैं. उन्होंने हमेशा ही भारत को मुसीबत से निकालने काम किया है. और खास तौर पर जब टेस्ट क्रिकेट की बात आती है तो केएल मौजूदा समय में धमाल मचा रहे हैं.
उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच में शानदार अंदाज में अपना 12वां टेस्ट शतक पूरा किया. उन्होंने ये करके एक बार फिर से सबको अपनी काबिलियत का लोहा मनवा लिया है. मौजूदा समय में भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है. जिसमें राहुल ने अपने बल्ले का जोर दिखाया है.
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में केएल राहुल ने शतकीय पारी खेली. उन्होंने इस शतक के साथ ही अपने करियर का 12वां शतक पूरा किया. राहुल ने 164 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की.
इस दौरान राहुल ने अपनी पारी में 11 चौके लगाए. यह शतक 2025 में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद आया है, जिसमें उन्होंने 10 मैचों में 813 रन बनाए और भारत के लिए शीर्ष क्रम में अपनी जगह पक्की कर ली. यह राहुल का टीम के नए उप-कप्तान के रूप में पहला मैच और पहला शतक था.
HUNDRED FOR KL RAHUL AGAINST AFGHANISTAN.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 6, 2026
- What a knock by KLR, he’s been phenomenal as a Test opener! 👏 pic.twitter.com/0PjPbUq8yO
हालांकि शतक के तुरंत बाद ही उन्होंने एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और रहमानुल्लाह गुरबाज ने उन्हें कैच कर लिया और उपकप्तान को पवेलियन लौटना पड़ा. बता दें आर्टिकल लिखे जाने तक भारत का स्कोर 65 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 275 रन है. फिलहाल क्रीज पर कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत मौजूद हैं.
केवल राहुल ही नहीं बल्कि कप्तान शुभमन गिल और सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने भी अफगानिस्तान के गेंजबाजों की क्लास लगाते हुए अर्शतक जड़ा है. सुदर्शन ने 104 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली. फिलहाल कप्तान गिल 64 रनों के साथ क्रीज पर मौजूद हैं.