Most Expensive Players Of PKL Auction 2024: प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के लिए मुंबई में 2 दिन का ऑक्शन जारी है. ऑक्शन के पहले दिन कई खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई. हालांकि कई बड़े नामों को उम्मीद के मुताबिक पैसे नहीं मिले. पहले दिन डिफेंडर सचिन सबसे महंगे बिके. ए कैटेगरी में शामिल डिफेंडर सचिन का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था, उन्हें तमिल थलाइवाज ने 2 करोड़ 15 लाख में अपने साथ जोड़ा है. सचिन के लिए पहले यूपी योद्धा और गुजरात जायंट्स के बीच बिडिंग वॉर हुई, लेकिन आखिर में तमिल की टीम ने अपने पाले में शामिल करने में सफलता हासिल की.
Pro Kabaddi league Season 11 Auction Day 1 Update -🔥
— Gagan Khushwaha (@rith_gagan) August 16, 2024
Sachin Tanwar become the most expensive player in PKL season 11with ₹2.15 cr.
While Vishal Bhardwaj one of the best defender of pkl history went unsold 🤯
#原神予告番組 #ProKabaddi #PklAuction pic.twitter.com/Ul8xvOPZIH
दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी ईरान के ऑलराउंडर मोहम्मदरेजा चियानेह शादलौई बने, जिन्होंने कई टीमें अपने साथ जोड़ा चाहती थीं, लेकिन आखिर में हरियाणा स्टीलर्स ने बाजी मारी. इस खिलाड़ी का बेस प्राइस महज 30 लाख था, लेकिन वो 2 करोड़ 7 लाख रुपये में बिके. यू मुंबा और गुजरात जायंट्स ने मोहम्मदरेजा चियानेह शादलौई पर बोली लगाई. फिर हरियाणा स्टीलर्स ने एंट्री मारी और उन्हें अपने साथ जोड़ लिया.
WATCH: #SachinTanwar was all smiles upon becoming a double crorepati after #TamilThalaivas picked him for Rs. 2.15 crores at #PKLAuctionOnStar! 👏🤩
— Star Sports (@StarSportsIndia) August 15, 2024
A true visual example of #SapnonKiUdaan, we say! 🙌#ProKabaddi #PKLPlayerAuction pic.twitter.com/KBm0WzHaF2
PKL 2024 Auction में पहले दिन सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी
88 खिलाड़ी हुए थे रिटेन, 500 खिलाड़ियों पर लग रही बोली
दरअसल, प्रो कबड्डी लीग (PKL) 2024 के ऑक्शन की मेजबानी मुंबई कर रहा है. 2 दिन तक ऑक्शन होना है. 16 अगस्त ऑक्शन का दूसरा दिन है. इस ऑक्शन के लिए कुल 500 प्लेयर्स पर बोली लगनी है. इससे पहले सभी टीमों ने तीन कैटेगरी में कुल 88 खिलाड़ियों को रिटेन किया था. एलीट रिटेन्ड प्लेयर्स (ERP) कैटेगरी में 22, रिटेन्ड यंग प्लेयर्स (RYP) श्रेणी में 26 और एक्साइटिंग न्यू यंग प्लेयर्स (ENYP) कैटेगरी में 40 प्लेयर रिटेन किए गए हैं.