menu-icon
India Daily

T20 World Cup में जगह नहीं मिली तो छलका दर्द, अब IPL 2025 में कहर बरपाएगा ये दिग्गज

Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ इस वक्त चर्चा में हैं. टी20 विश्व कप 2024 में नहीं चुने जाने का उन्हें आज तक मलाल है. इस खिलाड़ी ने अब आईपीएल 2025 के जरिए आलोचकों को जवाब देने का मन बना लिया है. 

India Daily Live
T20 World Cup में जगह नहीं मिली तो छलका दर्द, अब IPL 2025 में कहर बरपाएगा ये दिग्गज
Courtesy: Twitter

Steve Smith: हाल में खत्म हुए टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया चैंपियन बनी थी. भारत ने पूरे 17 साल बाद यह खिताब जीता था. ऑस्ट्रेलिया टीम में ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क जैसे स्टार खिलाड़ी थी, इसके बाद भी टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई थी. वो सुपर 8 स्टेज से ही बाहर हो गई थी. इस बार कंगारू टीम में स्टीव स्मिथ का चयन नहीं हुआ था, जिसे लेकर वो बहुत दुखी थी. अब स्मिथ ने अपना सिलेक्शन नहीं होने पर चुप्पी तोड़ी है.

स्टीव स्मिथ ने एक ताजा बयान में कहा 'वर्ल्ड कप टीम में मेरा चयन नहीं हुआ था और इससे मैं काफी ज्यादा निराश था, लेकिन चीजें इसी तरह से चलती रहती हैं। वे सभी बिग हिटर्स को टीम में चाहते थे.

क्या स्मिथ आईपीएल में वापसी करेंगे?

स्टीव स्मिथ 2022 के टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा थे. जिसके बाद से उन्हें सिर्फ 4 टी20 में मौका मिला था. फिर विश्व कप 2024 से भी दरकिनार कर दिया गया है. इसे लेकर स्मिथ ने कहा, 'मैं अंतर्राष्ट्रीय टी-20 के बारे में नहीं जानता, आपको वहां के चयनकर्ताओं से पूछना होगा. मैं विश्व कप में न खेल पाने से निराश था, लेकिन चीजें इसी तरह होती हैं, वे सभी बड़े हिटर चाहते थे.'

हाल में हुए मेजर क्रिकेट लीग में स्मिथ ने कमाल की बैटिंग की थी. अब वो आईपीएल 2025 भी खेलना चाहते हैं. आईपीएल में वापसी को लेकर उन्होंने कहा "मैं निश्चित रूप से फिर से आईपीएल का हिस्सा बनना पसंद करूंगा. मैं अपना नाम भी इसमें शामिल करूंगा, इसलिए मुझे रन बनाते रहना होगा, आप कभी नहीं जानते, हम देखेंगे कि क्या होता है.

स्टीव स्मिथ का करियर

स्टीव स्मिथ इस दौर के टॉप 5 बल्लेबाजों में से एक हैं. तीनों फॉर्मेट में वो जलवा दिखा चुके हैं. टेस्ट और वनडे में उनके आंकड़े जबरदस्त हैं. 109 टेस्ट की 195 पारियों में वो 56.97 की औसत से 9685 रन बना चुके हैं. 158 वनडे में 43.92 की औसत से 5446 रन हैं. वहीं टी20 के 67 मैचों में 24.86 की औसत से 1094 रन कर चुके हैं. आईपीएल के 103 मैचों में उनके नाम 34.51 की औसत से 2485 रन हैं.