menu-icon
India Daily

Paris Olympics 2024: पीवी सिंधु ने पहले ही मैच में गाड़े झंड़े, मालदीव की खिलाड़ी को 21-9, 21-6 से हराया

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में आज दूसरा दिन है. दूसरे दिन देश की स्टार बैडमिंन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने विमेंस सिंगल के ग्रुप स्टेज मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने मालदीव की एफएन अब्दुल रज्जाक को  21-9, 21-6 से मात दी है.

India Daily Live
Paris Olympics 2024: पीवी सिंधु ने पहले ही मैच में गाड़े झंड़े, मालदीव की खिलाड़ी को 21-9, 21-6 से हराया
Courtesy: Twitter

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में आज दूसरा दिन है. देश की स्टार बैडमिंन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जीत के साथ पेरिस ओलंपिक का आगाज किया है. उन्होंने विमेंस सिंगल के ग्रुप स्टेज मुकाबले में मालदीव की एफएन अब्दुल रज्जाक को  21-9, 21-6 से से हराया और अगले दौरे में एंट्री ले ली है. पीवी सिंधु  ने मालदीव की फातिमाथ नाबाह अब्दुल रज्जाक को मात्र 29 मिनट में हरा दिया.

2 मेडल जीत चुकी हैं, इस बार गोल्ड पर नजर

पीवी सिंधु ओलंपिक खेलों में भारत के लिए लगातार दो पदक जीतने वाली इकलौती और पहली महिला हैं. उन्होंने 2016 ओलंपिक में सिल्वर मेडल जबकि 2020 ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था. वो विश्व की सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं. इस बार गोल्ड जीतने की पूरी कोशिश करेंगी.

इन खेलों में भी दम दिखाएंगे भारतीय एथलीट

आज बैडमिंटन के अलावा भारतीय खिलाड़ी शूटिंग, रोइंग, टेबल टेनिस और स्विमिंग में भी जलवा दिखाने वाले हैं. सबकी नजर शूटर मनु भाकर पर हैं, जिन्होंने पहले ही दिन 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह पक्की थी. वे आज गोल्ड मेडल के लिए उतरेंगी.