menu-icon
India Daily

Paris Olympics 2024: मनू भाकर की गोल्ड पर नजर, एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल मुकाबले में करेंगी कमाल?

पेरिस ओलंपिक के दूसरे दिन रविवार को भारत की नजर स्टार महिला शूटर मनु भाकर पर है. मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर महिला एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में एंट्री कर ली है. वो आज गोल्ड पर निशाना लगाएंगी. भाकर के पास अब रविवार को ओलंपिक मेडल जीतने का मौका होगा. शूटिंग में भारत का आखिरी ओलंपिक पदक लंदन 2012 खेलों में आया था

India Daily Live
Paris Olympics 2024:  मनू भाकर की गोल्ड पर नजर, एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल मुकाबले में करेंगी कमाल?
Courtesy: Social Media

पेरिस ओलंपिक के दूसरे दिन रविवार को भारत की नजर स्टार महिला शूटर मनु भाकर पर है. मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर महिला एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में एंट्री कर ली है. वो आज गोल्ड पर निशाना लगाएंगी. इसके अलावा पीवी सिंधु अपने ओलिंपिक अभियान की शुरुआत भी रविवार को ही करेंगी. मनु भाकर ने क्वालिफिकेशन में 580 का स्कोर करके तीसरी पोजिशन हासिल की. इस इवेंट में निशानेबाज वेरोनिका मेजर ने 582 के स्कोर के साथ टॉप किया. टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने निराश किया था.

टोक्यो में पिस्टल में खराबी के कारण उनका अभियान आगे नहीं बढ़ पाया था जिसके बाद वो रोती हुई नजर आई थीं. भाकर के पास अब रविवार को ओलंपिक मेडल जीतने का मौका होगा. शूटिंग में भारत का आखिरी ओलंपिक पदक लंदन 2012 खेलों में आया था. ऐसे में भाकर निशानेबाजी में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन सकती हैं.

गर्मी से परेशान हैं शूटर्स

पेरिस से करीब तीन घंटे की दूरी पर स्थित शैटॉरौक्स में 10 मीटर रेंज के अंदर का तापमान भारतीय दल के दो अलग-अलग कोचों ने बताया कि सुबह बूंदाबांदी होती रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया. इन खेलों में एयर कंडीशनिंग की कमी और रेंज के अंदर निशानेबाजों, कोचों, अधिकारियों और अन्य लोगों की संख्या काफी कम होने के कारण यहां लंबे समय तक गर्मी महसूस की जा सकती है. कुछ पिस्टल निशानेबाजों ने शॉट के बीच में तौलिये से पसीना पोंछा, जबकि 2016 रियो खेलों की 25 मीटर पिस्टल चैंपियन ग्रीस की अन्ना कोराकाकी ने असुविधा के कारण अपनी चौथी सीरीज के दौरान क्वालीफिकेशन से नाम वापस ले लिया.

ओलंपिक में भारत का पहला दिन

पहले दिन भारत के लिए अच्छा नहीं रहा. एयर राइफल में मिश्रित टीमें की ओलंपिक खेलों में निराशाजनक शुरुआत के बाद सरबजोत सिंह और अर्जुन सिंह चीमा पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह नहीं बना सके. इस इवेंट में दूसरी भारतीय शूटर रिद्म सांगवान फाइनल में नहीं पहुंच पाई. बैडमिंटन सिंगल्स में लक्ष्य सेन और डबल्स में सात्विक-चिराग ने अपना पहला मैच मेजबान फ्रांस के खिलाफ जीता.

पेरिस 2024 ओलंपिक भारत का आज का शेड्यूल

तीरंदाजी

महिला टीम क्वार्टरफाइनल - अंकिता भकत, दीपिका कुमारी और भजन कौर - शाम 5:45 बजे
महिला टीम सेमीफाइनल (भारत के क्वालिफिकेशन के आधार पर) - अंकिता भकत, दीपिका कुमारी और भजन कौर - शाम 7:17 बजे से
महिला टीम कांस्य पदक मैच - (भारत के क्वालिफिकेशन के आधार पर) - अंकिता भकत, दीपिका कुमारी और भजन कौर - रात 8:18 बजे
महिला टीम स्वर्ण पदक मैच - (भारत के क्वालिफिकेशन के आधार पर) - अंकिता भकत, दीपिका कुमारी और भजन कौर - रात 8:41 बजे

स्विमिंग

पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट 2 - श्रीहरि नटराज - दोपहर 3:16 बजे
महिला 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट 1 - धीनिधि देसिंघु - दोपहर 3:30 बजे

शूटिंग

महिला 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग क्वालिफिकेशन - इलावेनिल वलारिवन और रमिता जिंदल - दोपहर 12:45 बजे
पुरुष 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग क्वालिफिकेशन - संदीप सिंह और अर्जुन बाबूता - दोपहर 2:45 बजे
महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल - मनु भाकर - दोपहर 3:30 बजे

रोइंग

पुरुष एकल स्कल्स रेपेचेज 2 - बलराज पंवार - दोपहर 1:18 बजे

बॉक्सिंग

महिला 50 किग्रा राउंड ऑफ 32 - निकहत जरीन बनाम वो मैक्सी कैरिना क्लोएत्ज़र (GER) - दोपहर 3:50 बजे
टेबल टेनिस

महिला एकल राउंड ऑफ 64 - श्रीजा अकुला बनाम क्रिस्टीना कालबर्ग (SWE) - दोपहर 2:15 बजे
पुरुष एकल राउंड ऑफ 64 - शरत कमल बनाम डेनी कोज़ुल (SLO) - दोपहर 3:00 बजे
महिला एकल राउंड ऑफ 64 - मनिका बत्रा बनाम अन्ना हर्से (GBR) - शाम 4:30 बजे
बैडमिंटन

महिला एकल ग्रुप M - पीवी सिंधु बनाम फातिमथ नबाहा अब्दुल रज्जाक (MDV) - दोपहर 12:50 बजे
पुरुष एकल ग्रुप K - एचएस प्रणॉय बनाम फैबियन रोथ (GER) - रात 8:00 बजे
टेनिस

पुरुष युगल का पहला राउंड - रोहन बोपन्ना/एन श्रीराम बालाजी बनाम गेल मोनफिल्स/एडौर्ड रोजर-वासेलिन - दोपहर 3:30 बजे
पुरुष एकल पहला राउंड - सुमित नागल बनाम कोरेंटिन मौटेट (FRA) - दोपहर 3:30 बजे