Sri Lanka vs India, 1st T20I: पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका और भारत के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. बतौर कोच गौतम गंभीर का यह पहला मुकाबला था. उनकी टीम को श्रीलंका ने कड़ी टक्कर दी. श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 214 रनों का लक्ष्य दिया था. श्रीलंका ने आक्रामक रूप से लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया को कड़ी टक्कर दी. भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 43 रनों से जीता. लंकाई टीम 19.2 ओवर में ही ऑल आउट हो गई.
एक समय था जब ऐसा लग रहा था कि यह मैच भारत के हाथ से जा रहा है लेकिन फिर दूसरा विकेट गिरने के बाद मैच भारत के पक्ष में आया.
A proper batting collapse from Sri Lanka, and India take a 1-0 lead in the three-match series 🏆https://t.co/fozZBSbiLQ #SLvIND pic.twitter.com/2eKzOxAzQt
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) July 27, 2024
214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की ओर से पथुम निसांका और कुसल मेंडिस पारी की शुरुआत करने उतरे. दोनों ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. पहेल विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों ने 84 रनों की साझेदारी की. टीम इंडिया को पहली सफलता 9 ओवर की चौथी गेंद पर मिली.
अर्शदीप ने टीम कुशल मेंडिस को जायसवाल के हाथों कैच आउट कराकर पहली सफलता दिलाई. कुशल मेंडिस ने 27 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और एक छक्का लगाया. पहला विकेट गिरने के बाद दूसरे विकेट के लिए निशांका और कुसल परेरा के बीच 56 रनों की साझेदारी हुई. इस साझेदारी को अक्षर पटेल ने पथुम निशांका को बोल्ड करके तोड़ी. निशांका ने 48 गेंदों पर 7 चौके और 4 चौकों की मदद से 79 रनों की पारी खेली.
भारत को तीसरी सफलता भी अक्षर पटेल ने दिलाई. घातक हो रहे कुसल परेरा को उन्हें रवि बिश्नोई के हाथों कैच आउट कराया. परेरा ने 14 गेंदों पर 20 रनों की पारी खेली.
भारत की ओर से रियान पराग ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. अक्षर पटेल और अर्शदीप ने 2-2 विकेट लिए. रवि बिश्नोई और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिया. ने लिया. भारत की ओर से 6 गेंदबाजों ने गेंदबाजी की. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रियान पराग से भी ओवर कराया. पराग ने कमिंदु मेंडिस को बोल्ड किया.
भारत की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेली. उन्होंने 26 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 58 रनों की पारी खेली. उनके अलावा ऋषभ पंत ने 33 गेंदों पर 49 रन, यशस्वी जायसवाल ने 21 गेंदों पर 40 तो शुभमन गिल ने 16 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली.