menu-icon
India Daily

Ind Vs SL: सूर्या भाई ने ठोक डाला, कप्तानी मिलते ही SKY ने काटा गदर; भारत ने श्रीलंका को दिया 214 रनों का लक्ष्य

Ind Vs SL: पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला टी20 मुकाबला खेला जा रहा है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया है. टीम इंडिया की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारी खेली. पंत अर्धशतक से चूक गए. 

India Daily Live
Ind Vs SL: सूर्या भाई ने ठोक डाला, कप्तानी मिलते ही SKY ने काटा गदर; भारत ने श्रीलंका को दिया 214 रनों का लक्ष्य
Courtesy: Social Media

Ind Vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने बल्लेबाजी का न्योता पाकर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर  स्कोर बोर्ड पर 213 रन टांग दिए. भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेली. टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान बनने के बाद आज सूर्या अलग ही अंदाज में नजर आए.

भारत की ओर से पारी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने की. दोनों ने टीम को धाकड़ शुरुआत दिलाई. पावर प्ले में दोनो बल्लेबाजों ने श्रीलंका को धूल चटा दी.

गिल और जायसवाल ने दिलाई धाकड़ शुरुआत

जायसवाल और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की. पावर प्ले के आखिरी ओवर में टीम इंडिया का पहला विकेट गिल के रूप में गिरा. गिल ने 16 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 34 रनों की पारी खेली.

गिल के साथी यशस्वी जायसवाल ने 21 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 40 रनों की पारी खेली. इन दोनों के आउट होने के बाद कप्तान सूर्या ने अपना जलवा बिखेरा.

कप्तानी की कप्तानी पारी

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव आज तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए. उन्होंने आते ही आक्रामक रुख अपनाया. सूर्या ने 223 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. 26 गेंदों का सामना करते हुए कप्तान ने 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 58 रनों की पारी खेली. उनकी धुआंधार पारी की बदौलत टीम इंडिया 200 के आंकड़े को पार कर सकी.

ऋषभ ने भी उड़ाया गर्दा

सूर्या के आउट होने के बाद ऋषभ पंत ने भी गर्दा उड़ाया. पंत ने आक्रामक पारी खेली. टी20 विश्व कप में धमाल मचाने के बाद पंत ने आज पहले टी20 में कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने 33 गेंदों पर 49 रन बनाए. पंत की पारी में 6 चौके और 1 छक्के शामिल थे.

श्रीलंका की ओर से मथीशा पथिराना ने सबसे  ज्यादा 3 विकेट चटकाए. उन्होंने उनके अलावा दिलशन मधुशंका और वायनाड हसरंगा ने 1-1 विकेट चटकाए.