Paris Olympics 2024: 26 जुलाई से पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज होने जा रहा है. फ्रांस की राजधानी पेरिस में हो रहे इन खेलों में भारत ने 117 एथलीट जलवा दिखाएंगे. 72 एथलीट ऐसे हैं जो पहली बार देश के लिए अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेंगे. सभी को उम्मीद है कि भारत इस बार अपने मेडल की संख्या में इजाफा करेगा. मेडल्स की संख्या बढ़ाने के लिए भारत सरकार ने पिछले 3 साल में ओलंपिक की तैयारी के लिए लगभग हर एथलीट पर लाखों-करोड़ों खर्च किए हैं. सबसे ज्यादा पैसा गोल्ड मेडलिस्ट स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा पर खर्च हुआ है.
कुछ ही दिन पहले स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि टोक्यो ओलंपिक के बाद पेरिस साइकिल की तैयारी के लिए अलग-अलग खेल और खिलाड़ियों पर लगभग 470 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. सबसे ज्यादा 96 करोड़ रुपए एथलेटिक्स पर खर्चे गए हैं.
किस एथलीट पर कितना पैसा खर्च हुआ?
1. नीरज चोपड़ा- 5.72 करोड़
भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा की ट्रेनिंग पर स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री ने 5.72 करोड़ रुपए खर्च किए है, ताकि वे ओलंपिक की तैयारी बेहतर कर सकते हैं. उनकी ट्रेनिंग पटियाला के SAI NSNIS और यूरोप में कराई गई है.
2. सात्विक-चिराग- 5.62 करोड़
बैडमिंटन में भारत के लिए सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की मेंस डबल्स की जोड़ी कमाल कर रही है. इस जोड़ी पर सरकार ने 5.62 करोड़ रुपए खर्च किए हैं. हाल में इस जोड़ी ने BWF रैंकिंग में नंबर-1 जोड़ी बनकर इतिहास रचा था. अब पेरिस ओलंपिक में यह जोड़ी कमाल करने उतरेगी.
3. पीवी सिंधु- 3.13 करोड़
पीवी सिंधु ने भारत के लिए लगातार 2 ओलंपिक में सिल्वर और ब्रांज मेडल जीता था. अब इनसे देश को पेरिस ओलंपिक में बड़े मेडल की उम्मीद है. सिंधु पर सरकार ने 3.13 करोड़ रुपए खर्च किए हैं, ताकि वे पेरिस ओलंपिक की बढ़िया तैयारी कर सकें. इस राशि में उनके विदेशी कोच की नियुक्ति के अलावा जर्मनी में ट्रेनिंग की सुविधाएं शामिल हैं.
किस खेल पर कितने खर्च किए गए हैं?