menu-icon
India Daily

कौन हैं Khurram Shahzad जिन्होंने तोड़ दी बांग्लादेश की कमर, एक के बाद एक चटकाए 4 विकेट, देखें VIDEO

Pakistan vs Bangladesh 2nd Test: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच जारी 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच रावलपिंडी में चल रहा है. इस मुकाबले में शाहीन शाह अफरीदी नहीं खेल रहे. ऐसे में खुर्रम शहजाद ने उनकी कमी नहीं खलने दी. 

भूपेंद्र कुमार राय
Edited By: Bhoopendra Rai
कौन हैं Khurram Shahzad जिन्होंने तोड़ दी बांग्लादेश की कमर, एक के बाद एक चटकाए 4 विकेट, देखें VIDEO
Courtesy: Twitter

Pakistan vs Bangladesh 2nd Test: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी में दूसरा टेस्ट चल रहा है. पहले मैच में पाकिस्तान को 10 विकेट से करारी शिकस्त मिली थी, जिसके बाद उसने दूसरे मैच में दमदार वापसी की है. पहली पारी में 274 रन बनाने वाली पाकिस्तान ने 117 रनों पर पांग्लादेश के 6 विकेट लेकर मैच में अपनी पकड़ बना रखी है. टीम के लिए नए गेंदबाज खुर्रम शहजाद ने नई गेंद से कमाल किया और बांग्लादेश के टॉप ऑर्डर को तोड़कर रख दिया. 

सबसे पहले खुर्रम शहजाद ने ओपनर जाकिर हसन का शिकार किया, जो सिर्फ 1 रन बना सके. फिर उन्होंने दूसरे ओपनर सादमान इस्लाम को क्लीन बोल्ड किया. इसके बाद कप्तान नजमुल हसन शांतों को भी क्लीन बोल्ड करते हुए बांग्लादेश के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया. खबर लिखे जाने तक खुर्रम पहली पारी में 10 ओवर में 44 रन देकर 4 विकेट ले चुके हैं.

Khurram Shahzad कौन हैं? 

खुर्रम शहजाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम का नया चेहरा हैं. पाकिस्तान के मंडी बहाउद्दीन में जन्मे इस गेंदबाज ने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के बाद नेशनल टीम में जगह बनाई है. वो पाकिस्तान के तीसरा ही टेस्ट खेल रहे हैं. 4 पारियों में उनके नाम 11 विकेट हैं. दाएं हाथ के इस गेंदबाज में पाकिस्तान अपना फ्यूचर देख रहा है. साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शहजाद ने डेब्यू किया था, जिसमें कुल 5 विकेट लिए थे.

मैच का हाल, मुश्किल में बांग्लादेश

रावलपिंडी में चल रहे इस दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान का पलड़ा भारी दिख रहा है. तीसरे दिन का खेल चल रहा है. बांग्लादेश ने पाकिस्तान की पहली पारी के 274 रनों के जवाब में अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 117 रन बना लिए हैं. अभी वो 156 रन पीछे है. क्रीज पर मेहदी हसन मिराज 44 जबकि लिटन दास 44 रन बनाकर खेल रहे हैं.