Anil Chaudhary On Rohit Sharma: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा क्रिकेट की लीजेंड हैं. दमदार ओपनर के बाद कप्तानी के रोल में भी उन्होंने खूब नाम कमाया और फैंस का प्यार हासिल किया. मैदान पर रोहित का अंदाज फैंस को बेहद पसंद आता है. हालांकि ये खिलाड़ी अपने भुलक्कड़ स्वभाव के लिए भी सुर्खियों में रहता है. रोहित के कई साथी खिलाड़ियों ने उनके इस मजाकिया अंदाज और भूलने की आदत पर बात की है. जिसमें विराट कोहली भी शामिल हैं, लेकिन भारतीय अंपायर अनिल चौधरी का मानना है कि रोहित शर्मा एक बहुत ही स्मार्ट प्लेयर हैं. उनके पास क्रिकेट का जबरदस्त आईक्यू है.
अकसर सुनने और देखने में आता है कि रोहित अपनी चीजों को इधर-उधर रखकर भूल जाते हैं. कई बार तो टॉस के दौरान प्लेइंग 11 भी याद नहीं रहती. वो होटल के कमरों और टीम बसों में अपना सामान तक भूल जाते हैं, इन सब बातों से इतर अंपायर अनिल चौधरी का कहना है कि रोहित भले ही सामान्य दिखते हों, लेकिन पास वास्तव में एक तेज और बुद्धिमान क्रिकेट दिमाग है.
अंपायर अनिल चौधरी ने एक पॉडकास्ट पर खुलासा करते हुए कहा 'रोहित आपको कैज़ुअल लगता है पर बहुत स्मार्ट खिलाड़ी है. इस चक्कर में न पड़ना आप. वह बहुत स्मार्ट है. क्रिकेटिंग आईक्यू बहुत अच्छा है उसका.
कप्तानी से ज्यादा रोहित की बैटिंग पसंद है
अनिल चौधरी रोहित शर्मा की कप्तानी से ज्यादा उनकी बल्लेबाजी के फैन हैं. इसे लेकर उन्होंने कहा 'जब वो बैटिंग करता है तो लगता है 120 (किमी प्रति घंटे) पे बॉलिंग हो रही है, वहीं जब कोई दूसरा बैटर बल्लेबाजी करता है तो लगता है वही बॉल 160 KMPH की लगती है. वो कैजुअल लग सकता है, लेकिन असल में वो कैजुअल बिल्कुल भी नहीं है.'
Umpire Anil Chaudhary About Rohit Sharma❤️ pic.twitter.com/z3kZVOuBXN
— Kuljot⁴⁵ (@Ro45Kuljot) August 31, 2024
रोहित का शॉर्ट-आर्म पुल बाप रे बाप
रोहित की बैटिंग को लेकर अनिल चौधरी कहते हैं "वो नेचुरल है. उसका फुटवर्क बहुत अच्छा है. वो जल्दी क्रीज के आगे नहीं आता. गेंद का इंतजार करता है. क्रिकेट में एक जी होती है 'बॉल सेंस', जो रोहित शर्मा के पास जबरदस्त है. उसका शॉर्ट-आर्म पुल देखो, बाप रे बाप. उनके पास गेंद की अद्भुत समझ है. वह जानते हैं कि गेंद पर कब आगे बढ़ना है.
हाल में भारत को बनाया था विश्व विजेता
रोहित शर्मा ने हाल में अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को विश्व कप 2024 का खिताब दिलाया था. भारत के लिए पूरे सीजन वो सबसे ज्यादा 257 रन बनाने वाले बैटर थे. रोहित 2007 की विश्व विजेता टीम के इकलौते ऐसे सदस्य थे जो इस बार भी वर्ल्ड कप खेले थे. वनडे में रोहित के नाम 3 डबल हंड्रेड हैं.