menu-icon
India Daily

'वो गुचूर-गुचूर खेलता ही', रोहित के लिए अंपायरिंग करना क्यों है बेहद आसान, अनिल चौधरी ने बताया

Anil Chaudhary on Rohit Sharma: भारत के इंटरनेशनल अंपायर अनिल चौधरी ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने स्वीकार किया है कि रोहित के सामने अंपायरिंग करना बेहद सरल है, इसके पीछे की वजह का भी उन्होंने खुलासा किया. जानिए...

India Daily Live
'वो गुचूर-गुचूर खेलता ही', रोहित के लिए अंपायरिंग करना क्यों है बेहद आसान, अनिल चौधरी ने बताया
Courtesy: Twitter

Anil Chaudhary on Rohit Sharma: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं. उनके खिलाफ बॉलिंग करना किसी भी गेंदबाज के लिए मुश्किल काम होता है. जब रोहित अपने रिदम में होते हैं तो अच्छे-अच्छे गेंदबाजों की लाइन लेंथ बिगाड़ देते हैं. किसी भी गेंदबाज के लिए जितना मुश्किल रोहित को रोकना है उससे कहीं ज्यादा सरल उनके खिलाफ अंपायरिंग करना है. ये बात खुद इंटरनेशनल अंपायर अनिल चौधरी ने स्वीकार किया है.

अंपायर अनिल चौधरी ने कहा कहा 'रोहित जैसे खिलाड़ी के लिए अंपायरिंग करना बहुत आसान है, क्योंकि उसका सीधा सा काम है कि वो या तो आउट होता है या नॉट आउट. वो गुचूर-गुचूर खेलता ही नहीं है. इसलिए रोहित जैसे खिलाड़ी को अंपायरिंग करना बहुत आसान है.'



रोहित को स्विंग का बढ़िया आइडिया

अनिल चौधरी ने एक मैच को याद करते हुए कहा "मैं एक मैच में टीवी अंपायर था. रोहित ने उस मुकाबले में 200 से ज्यादा रन बनाए थे. जो गेंदें दूसरे के लिए यॉर्कर थीं, उस पर वो छक्के मार रहे थे. मुझे लगता है कि कोलकाता में मैच था. उनके पास अलग क्लास है. रोहित को स्विंग का बढ़िया आइडिया है.

रोहित वन मैन आर्मी हैं

अंपायर अनिल चौधरी ने रोहित को वन मैन आर्मी बताया. उन्होंने कहा "वो जिस दिन अपने फ्लो में होगा, वो वन मैन आर्मी है. उसकी बैटिंग में क्लास है. जब वो बैटिंग कर रहा होता है, बड़ा अच्छा लगता है. उसकी बैटिंग संगीत की तरह होती है. बल्लेबाजी का एक अलग ही स्तर है.

रोहित शर्मा का अगला टारगेट क्या है?

रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में जलवा दिखाया. तीनों फॉर्मेट की कप्तानी कर चुके हैं. हाल में टी20 को अलविदा कहा था. अब सिर्फ वनडे और टेस्ट पर फोकस है. वे 2007 से ही टीम इंडिया का हिस्सा हैं. उनका अगला टारगेट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 है.