Paris Olympics 2024: नॉर्थ कोरिया एक ऐसा देश है, जहां तानाशाह किम जोंग का राज चलता है. किम जोंग की तानाशाही के चर्चे पूरी दुनिया में हैं. वो अपने हिसाब से जनता को चलाते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अब किम जोंग हाल में ओलंपिक 2024 में हिस्सा लेने आए टेबल-टेनिस खिलाड़ी कुम-योंग और री जोंग सिक को लेकर गुस्सा हैं. इसके पीछे की वजह एक फोटो है, जो पूरी दुनिया में वायरल हो गई. चलिए जानते हैं पूरा मामला...
दरअसल, उत्तर कोरिया के टेबल-टेनिस खिलाड़ी किम कुम-योंग और री जोंग-सिक ने पेरिस ओलंपिक में दक्षिण कोरिया के एथलीटों के साथ एक फोटो क्लिक कराई थी. ये फोटो दक्षिण कोरिया के एथलीटों की जीत के बाद की थी. जिस पर बवाल खड़ा हो गया है.
टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, किम कुम-योंग को अब इस फोटो में मुस्कुराने के लिए जांच का सामना करना पड़ रहा है. उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया एक दूसरे के धुर विरोधी माने जाते हैं. इसलिए यह बखेड़ा खड़ा हुआ है. दावा किया जा रहा है कि दोनों को अब अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.
दिए गए थे ये आदेश
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद जब टेबल-टेनिस खिलाड़ी किम कुम-योंग और री जोंग-सिक वापस स्वदेश लौटे तो उन्हें 1 महीने तक उनका वैचारिक रिव्यू किया गया. इस दौरान यह देखा गया कि उनके विचार कैसे हैं. दावा किया गया है कि ओलंपिक से पहले उत्तर कोरिया के एथलीटों को सख्त निर्देश थे कि वो दक्षिण कोरियाई या अन्य विदेशी एथलीटों के साथ बातचीत नहीं करेंगे.
巴黎奥运乒乓混双项目比赛,孙颖莎王楚钦混双金牌🥇,朝鲜组合夺银🥈,韩国队摘铜🥉。赛后,三国运动员自拍留念。这一幕,好暖!
— 2mg8lsu8mi0y2a (@2mg8lsu8mi0y2a) July 31, 2024
2024年巴黎奥运会乒乓球混双奖牌榜
🥇孙颖莎 Sun Yingsha/王楚钦 Wang Chuqin(中国)
🥈李正植 Ri Jong Sik/金琴音 Kim Kum Yong(朝鲜)
🥉申裕斌 Shin Yu-bin… pic.twitter.com/53uWu1qSAL
अब किम कुम-योंग और री जोंग-सिक को जांच के बाद इन निर्देशों का उल्लंघन करने पर सजा मिल सकती है. ये सजा क्या होगा, अब तक स्पष्ट नहीं है.
मेडल नहीं जीतने पर मिलती है सजा
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नॉर्थ कोरिया के जो खिलाड़ी ओलंपिक मेडल नहीं जीतते, उनके साथ गलत व्यवहार किया जाता है. इतना ही नहीं कई बार तो खिलाड़ियों को स्वदेश लौटने पर खदानों में काम करने की सजा तक दी जाती है. साल 2010 के विश्व कप में उत्तर कोरियाई फुटबॉल टीम के खराब प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों को 6 घंटे के सार्वजनिक आलोचना सत्र के अधीन किया गया था, जबकि कोच को मजदूरी के लिए भेजा गया था.
पेरिस ओलंपिक 2024 में नॉर्थ कोरिया का प्रदर्शन कैसा रहा था?
पेरिस ओलंपिक में नॉर्थ कोरिया के खाते में कुल 6 मेडल आए हैं. जिसमें 4 ब्रॉन्ज जबकि 2 सिल्वर मेडल हैं. सबसे ज्यादा मेडल अमेरिका ने जीते थे, उसके खाते में कुल 126 मेडल थे, जिनमें 40 गोल्ड, 44 सिल्वर और 43 ब्रॉन्ज शामिल हैं.