menu-icon
India Daily

IPL 2026: ईशान किशन को बनाया गया सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 शुरू होने में काफी कम समय बचा है. इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फ्रेंचाइजी ने भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को अंतरिम कप्तान नियुक्त किया है.

Anuj
Edited By: Anuj
IPL 2026: ईशान किशन को बनाया गया सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
Courtesy: X

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने टीम नेतृत्व को लेकर बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को अंतरिम कप्तान नियुक्त किया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण शुरुआती मुकाबलों में उपलब्ध नहीं रहेंगे, ऐसे में टीम की जिम्मेदारी अब किशन के कंधों पर होगी.

टीम ने इस बदलाव की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' के जरिए साझा की. और साथ ही यह भी बताया गया कि युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को उपकप्तान बनाया गया है, जो किशन के साथ मिलकर टीम का नेतृत्व करेंगे.

ईशान किशन के लिए बड़ा मौका

ईशान किशन के लिए यह मौका बेहद खास माना जा रहा है. वह पिछले सीजन में बड़ी रकम के साथ टीम में शामिल हुए थे और अब उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी दी गई है. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे टीम प्रबंधन को उन पर भरोसा जताने का आधार मिला. 

झारखंड को बनाया था विजेता

हालांकि, यह किशन का सनराइजर्स हैदराबाद के साथ सिर्फ दूसरा सीजन है, फिर भी उन्हें कप्तानी सौंपे जाने के पीछे उनकी हालिया उपलब्धियां अहम भूमिका निभा रही हैं. घरेलू टी20 टूर्नामेंट में उन्होंने झारखंड टीम की कप्तानी करते हुए खिताब दिलाया था, जिससे उनकी नेतृत्व क्षमता सामने आई.

शानदार फॉर्म में किशन

ईशान किशन के करियर में उतार-चढ़ाव भी रहे हैं. एक समय ऐसा था जब वह भारतीय टीम से बाहर हो गए थे और घरेलू क्रिकेट से दूरी के चलते उनका केंद्रीय अनुबंध भी समाप्त हो गया था. लेकिन वापसी के बाद उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर खुद को फिर से स्थापित किया.

पिछले सीजन में औसत रहा प्रदर्शन

पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन औसत रहा था, लेकिन कुछ अहम पारियों ने उनकी क्षमता को दिखाया. टीम को उम्मीद है कि कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके खेल में और निखार आएगा और वह टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने में सफल रहेंगे.

Topics