Hardik Pandya Somnath Temple: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की लगातार 3 हार और ट्रोलिंग के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या भोलेनाथ की शरण में पहुंचे हैं. MI के पहले मैच का वायरल हुआ एक वीडियो जिसमें पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को हार्दिक ऑर्डर देकर बाउंड्री पर जाने को कहते नजर आ रहे थे. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने हार्दिक पांड्या की क्लास लगा दी थी. फैंस का गुस्सा और टीम की हार के चलते ट्रोल हो रहे हार्दिक पांड्या ने आखिरकार ईश्वर को याद कर लिया है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि पांड्या भोलेनाथ की पूजा करते नजर आ रहे हैं.
वायरल हो रहा वीडियो
#WATCH | Gujarat: Indian Cricket Team all-rounder Hardik Pandya offers prayers at Somnath Temple.
Source: Somnath Temple Trust pic.twitter.com/F8n05Q1LSA— ANI (@ANI) April 5, 2024Also Read
ट्रोलिंग के बीच हार्दिक सोमनाथ मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ का दूध से अभिषेक किया और विधि विधान से उनकी पूजा अर्चना की. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक एकदम धार्मिक पोशाक में नजर आ रहे हैं.
हार्दिक पांड्या सफेद कुर्ता और सफेद पजामा पहनकर पूजा में बैठे हुए हैं. पंडित जी मंत्रोच्चारण के साथ पूजा करा रहे हैं. पंडित जी के साथ-साथ बीच-बीच में हार्दिक पांड्या भी मंत्रों को पढ़ते नजर आ रहे हैं.
फैंस कर रहे हैं कमेंट
सोशल मीडिया हार्दिक पांड्या का ये वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स किए जा रहा है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि बुरा वक्त आते ही हार्दिक भगवान की शरण में पहुंच गए हैं.
Mahadev hi isko Janta ke prakop se bacha sakte hain ab 🙏🙏
— Shakuni Mama (@shakunimama420) April 5, 2024
Har Har Mahadev#HardikPandya
वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा की महादेव ही हार्दिक को जनता के प्रकोप से बचा सकते हैं.
Mahadev is the only one who can help you escape these difficult times @hardikpandya7 just like it helped many others before you 🔱 🚩 pic.twitter.com/2fjxCe5DmG
— V (@desishitposterr) April 5, 2024
एक यूजर ने विराट कोहली-अनुष्का शर्मा और केएल राहुल-आथिया शेट्टी की फोटो शेयर करते हुए लिखा- केवल भोलेनाथ ही हार्दिक पांड्या को इस कठिन समय से बाहर निकाल सकते हैं.