menu-icon
India Daily

DC vs MI: IPL 2026 का पहला डबल हेडर, बारिश बिगाड़ सकती है खेल का मजा; बल्लेबाज या गेंदबाज जानिए किसका साथ देगी पिच

आईपीएल 2026 का आठवां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में घरेलू टीम दिल्ली कैपिटल्स और शानदार फॉर्म में चल रही मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
DC vs MI: IPL 2026 का पहला डबल हेडर, बारिश बिगाड़ सकती है खेल का मजा; बल्लेबाज या गेंदबाज जानिए किसका साथ देगी पिच
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आठवां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में घरेलू टीम दिल्ली कैपिटल्स और शानदार फॉर्म में चल रही मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. 2026 सीज़न के पहले डबल हेडर में दिन में दो टीमें आमने-सामने होंगी. पिछले रविवार को मुंबई इंडियंस ने एकतरफा मुकाबले में केकेआर को करारी शिकस्त दी और पांच बार की आईपीएल चैंपियन ने वानखेड़े स्टेडियम में शानदार जीत के साथ अपने इरादे साफ कर दिए.

हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम ने शानदार खेल दिखाया था. इसके साथ ही वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने की कोशिश करेगी. लेकिन उससे पहले जानते हैं कि दिल्ली की पिच किसकी सहायक होगा. यहां पर बल्लेबाजों का राज होगा या गेंदबाजों का-

बल्लेबाजों की सहायक होगी दिल्ली की पिच

लीग का आंठवां मैच डीसी के होम ग्राउंड दिल्ली में ही खेला जाएगा.  यहां की विकेट बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. अरुण जेटली स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए पसंदीदा मैदान बन गया है क्योंकि इसके छोटे आकार के कारण वे यहां पर आसानी से चौके लगा सकते हैं. हालांकि, आक्रामक बल्लेबाजों के अलावा, यहां पर स्पिनर्स  को भी मदद सकती है, खासकर दिन का मैच है. 

बारिश बिगाड़ सकती है DC vs MI का मैच 

एक्यूवेदर के अनुसार, IPL 2026 में DC और MI के बीच होने वाले मैच के दौरान दिल्ली में दोपहर का मौसम थोड़ा खराब रह सकता है. आज दिल्ली का औसत तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा, लेकिन DC और MI के मैच के लिए दिल्ली के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार दोपहर को बारिश की 55% संभावना है.

उम्मीद जताई जा रही है कि बारिश मैच में खलल डाल सकती है. इसके अलावा आसमान में 55% बादल छाए रहने की संभावना है. जो तेज गेंदबाजों के लिए वरदान साबित हो सकता है.

DC vs MI संभावित प्लेइंग इलेवन

डीसी की संभावित प्लेइंग XI: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निस्संका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, समीर रिजवी.

एमआई की संभावित प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल  सेंटनर, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडे.

Topics