नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद की सीजन शुरुआत कुछ खास नहीं रही. भले ही टीम के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बल्लेबाजों ने आरसीबी को दो सौ का आंकड़ा पार किया था. लेकिन उसके बाद टीम जीत हांसिल करने में सफल नहीं हो पाए. टीम में साफ तौर पर अपने नियमित कप्तान पैट कमिंस की कमी खल रही थी.
लेकिन अब फैंस को उम्मीद की एक खबर सामने आ रही है. कुछ विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस 17 अप्रैल से टीम के साथ जुड़ सकते हैं.
🚨 PAT CUMMINS BACK TO AUSTRALIA FOR FINAL SCAN 🚨
- Cummins has returned home for the final scan, if everything goes well he is likely to rejoin the SRH squad on April 17th [Espn Cricinfo] pic.twitter.com/3MLx3NKV3C
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 4, 2026
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले खबर आई है कि सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस अचानक अपने देश ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं. जिस कारण फैंस अब थोड़े चिंतित हो गए हैं. लेकिन बता दें फैंस को घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि उनके कप्तान ऑस्ट्रेलिया महज फाइन स्कैन के लिए गए हैं. अगर उसमें सब कुछ सही रहता है तो कमिंस जल्द ही वापसी कर सकते हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद के तीसरे मुकाबले से पहले एक खबर ने दस्तक दी है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि स्कैन में अगर सब कुछ ठीक रहा तो सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस जल्द ही 17 अप्रैल को फ्रेंचाइजी को फिर से जॉइन कर सकते हैं.
गौरतलब है कि कप्तान पैट कमिंस इंजरी के कारण मौजूदा आईपीएल के शुरुआती मैच से बाहर हैं. उनकी जगह ईशान किशन टीम की कमान संभाले बैठे हैं. हालांकि टीम को अपने कप्तान की कमी साफ महसूस हो रही है.
लीग का शुरुआती मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गत वर्ष की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया, जिसमें आरसीबी ने 6 विकेट से बाजी मारी थी. इस मैच में एसआरएच द्वारा दो सौ का आंकड़ा पार करने के बाद भी उनके हाथ केवल हार ही आई थी.