menu-icon
India Daily

तीन साल बाद टेस्ट टीम में शमी का कमबैक! BCCI ने दी वापसी की मंजूरी

रिपोर्ट आ रही है कि बीसीसीआई लंबे अंतराल के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को वापसी का मौका दे सकती है. लंबे समय से चोट और फिटनेस समस्याओं के कारण टीम से बाहर चल रहे शमी अब अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकते हैं.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
तीन साल बाद टेस्ट टीम में शमी का कमबैक! BCCI ने दी वापसी की मंजूरी
Courtesy: X (@ImTanujSingh)

नई दिल्ली: IPL 2026 अब अपने समापन पर है. 31 मई लीग का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. लीग के खत्म होते ही भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मैदान पर उतरेगी. टीम को अगले महीने आईपीएल के ठीक बाद अफगानिस्तान के साथ एक मैच टेस्ट मैच खेलना है. जिसके लिए BCCI कल टीम का ऐलान कर देगी.

हालांकि उससे पहले एक रिपोर्ट आ रही है कि बीसीसीआई लंबे अंतराल के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को वापसी का मौका दे सकती है. लंबे समय से चोट और फिटनेस समस्याओं के कारण टीम से बाहर चल रहे शमी अब अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो यह भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के लिए बड़ी राहत मानी जाएगी.

टेस्ट क्रिकेट में वापसी की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहम्मद शमी टेस्ट क्रिकेट में वापसी के बेहद करीब हैं. कहा जा रहा है कि बीसीसीआई शमी को एक मौका दे सकती है. बता दें उन्होंने आखिरी बार जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टेस्ट मैच खेला था. इसके बाद चोट और फिटनेस कारणों से वह लंबे समय तक टीम से बाहर रहे.

हालांकि शमी ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर अपनी फिटनेस साबित की थी. चयनकर्ताओं की ओर से फिटनेस को लेकर सवाल उठाए गए थे, लेकिन शमी ने सार्वजनिक रूप से इन दावों को खारिज किया था. अब माना जा रहा है कि अफगानिस्तान सीरीज के जरिए वह भारतीय टीम में दोबारा अपनी जगह मजबूत करना चाहेंगे.

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद नहीं खेला एक भी मैच 

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आखिरी बार पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए देखा गया था. उसके बाद से वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में उनकी वापसी भारतीय तेज गेंदबाजी यूनिट को और मजबूत बना सकती है, खासकर टेस्ट क्रिकेट में जहां उनका अनुभव बेहद अहम माना जाता है. बता दें चैंपियंस ट्रॉफी ने शमी ने 5 मैचों में 9 विकेट अपने नाम किए थे.