menu-icon
India Daily

IPL 2026: आई धोनी के संन्यास की घड़ी! क्या घरेलू मैदान चेपॉक पर आखिरी मैच खेलने उतरेंगे थाला?

इन दिनों CSK की प्लेऑफ उम्मीदों से ज्यादा चर्चा महेंद्र सिंह धोनी की संभावित वापसी को लेकर हो रही है. चेन्नई के प्रशंसकों के लिए यह मुकाबला भावनाओं से भरा हो सकता है, क्योंकि लंबे समय बाद धोनी मैदान पर खेलते नजर आ सकते हैं.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IPL 2026: आई धोनी के संन्यास की घड़ी! क्या घरेलू मैदान चेपॉक पर आखिरी मैच खेलने उतरेंगे थाला?
Courtesy: ANI

चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस आज बेहद भावुक होंगे, क्योंकि CSK का सोमवार को होने वाला मैच सिर्फ एक साधारण IPL मैच नहीं रह गया है. SRH के खिलाफ चेपॉक में होने वाले इस मुकाबले से पहले हर किसी के मन में सिर्फ एक ही सवाल घूम रहा है कि क्या एमएस धोनी आखिरकार इस सीजन में मैदान पर उतरेंगे?

सीएसके की प्लेऑफ उम्मीदों से ज्यादा चर्चा धोनी की संभावित वापसी को लेकर हो रही है. चेन्नई के प्रशंसकों के लिए यह मुकाबला भावनाओं से भरा हो सकता है, क्योंकि लंबे समय बाद धोनी को एक्शन में देखने की उम्मीद फिर जाग उठी है. इसी बीच धोनी के संन्यास को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं. 

चेपॉक में आखिरी मैच खेलने उतरेंगे कैप्टन कूल?

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले अटकलें लगाई जा रही हैं कि महेंद्र सिंह धोनी इस मैच के लिए लंबे इंतजार के बाद मैदान में उतरेंगे. मैच से पहले नेट्स में धोनी की मौजूदगी ने इन अटकलों को और तेज कर दिया. रिपोर्ट्स है कि महेंद्र सिंह धोनी अब पूरी तरह से फिट हैं, जिस कारण वह इस घरेलू मैच में बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं.

लेकिन इसी बीच एक और खबर ने तूल पकड़ा हुआ जिसने सीएसके फैंस को काफी परेशान कर रखा है. ऐसा माना जा रहा है कि महेंद्र सिंह का अपने घरेलू मैदान पर यह आखिरी मुकाबला हो सकता है. 

पुराना बयान फिर आया चर्चा में

दरअसल धोनी का एक पुराना बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपना आखिरी टी20 मैच चेन्नई में खेलना चाहेंगे. इसी बयान के बाद फैंस के बीच यह चर्चा और तेज हो गई है कि क्या यह मुकाबला उनके करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है. 

इस कारण ही चेपॉक में टिकटों की मांग अचानक बढ़ गई है. कई फैंस सिर्फ इस उम्मीद में स्टेडियम पहुंचना चाहते हैं कि उन्हें एक बार फिर धोनी को मैदान पर देखने का मौका मिल सके. हालांकि अभी तक इस बात पर मुहर नहीं लगी है कि धोनी हैदराबाद के खेलने उतरेंगे. 

नेट प्रैक्टिस ने बढ़ाई उत्सुकता

एमए चिदंबरम स्टेडियम में धोनी का अभ्यास सत्र काफी चर्चा में रहा. बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब आधे घंटे तक बल्लेबाजी की और पूरे आत्मविश्वास के साथ शॉट खेले. खास बात यह रही कि इस बार उनके साथ कोई फिजियो या ट्रेनर नजर नहीं आया, जिससे प्रशंसकों को यह उम्मीद मिली कि उनकी चोट अब पूरी तरह ठीक हो चुकी है.

Topics