menu-icon
India Daily

पंत पर छाया संकट! उप-कप्तानी से हटाने की तैयारी, अफगानिस्तान टेस्ट से पहले BCCI लेगी बड़ा फैसला

भारतीय टेस्ट टीम के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत को कथित तौर पर उप-कप्तान के पद से हटाया जा सकता है. खबरों के मुताबिक, पंत पर नेतृत्व की भूमिका का दबाव बढ़ रहा है, जिसका असर बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर पड़ रहा है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
पंत पर छाया संकट! उप-कप्तानी से हटाने की तैयारी, अफगानिस्तान टेस्ट से पहले BCCI लेगी बड़ा फैसला
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: भारत में मौजूदा समय में आईपीएल की धूम है. लीग का खिताबी मुकाबला 31 मई को होने वाला है. इसके ठीक बाद भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलना है. जिसे लेकर अब चर्चा तेज हो गई हैं. बीसीसीआई जल्द इसके लिए टीम की घोषणा कर सकती है. लेकिन इससे एक ने तूल पकड़ा हुआ है. 

मैच से पहले रिपोर्ट्स आ रही है कि भारतीय टेस्ट टीम के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत को कथित तौर पर उप-कप्तान के पद से हटाया जा सकता है. खबरों के मुताबिक, पंत पर नेतृत्व की भूमिका का दबाव बढ़ रहा है, जिसका असर बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर पड़ रहा है.

19 मई को होगा टीम का ऐलान 

आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का चयन 19 मई को होगा. चयनकर्ता इसके लिए मंगलवार को गुवाहाटी में बैठक करेंगे. बता दें अफगानिस्तान की टीम एक टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए 6 जून से भारतीय दौरे पर होगा. दोनों टीमों के बीच ये टेस्ट मैच 6 जून से 10 जून के बीच खेला जाएगा. 

पंत से छीनी जाएगी उप कप्तानी! 

कुछ विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि बीसीसीआई अफगानिस्तान सीरीज में ऋषभ पंत को उपकप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त कर सकती है. पंत का लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के रूप में प्रदर्शन इस बात का एक बड़ा कारण है कि आने वाले दिनों में ऐसा निर्णय लिया जा सकता है. इसके अलावा, पिछले साल नवंबर में गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान शुभमन गिल की अनुपस्थिति में जब पंत को कप्तानी सौंपी गई थी, तब वे उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे थे.

साथ ही, नेतृत्व के दबाव का असर पंत के प्रदर्शन पर भी पड़ रहा है, और BCCI पंत जैसे मैच विजेता को खोना नहीं चाहती. जिस कारण उन्हें उप-कप्तान के पद से मुक्त करके उन पर से दबाव कम करने की कोशिश कर रही है. बता दें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पंत का बल्ला पूरी तरह शांत रहा था. उन्होंने 27, 2, 7, 13 रनों की पारी खेली थी. 

इस खिलाड़ी को सौंपी जा सकती है जिम्मेदारी

अब  सवाल यह है कि अगर बोर्ड ऋषभ पंत को उपकप्तानी के पद से हटाएगी को टीम इंडिया का नया उपकप्तान कौन होगा. तो रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि बीसीसीआई नए उपकप्तान के तौर पर केएल राहुल की ओर रुख सकती है. क्योंकि राहुल अनुभवी और संयमित खिलाड़ी हैं. वह पहले भी कप्तानी कर चुके हैं और पिछले कुछ समय से उनका प्रदर्शन काबिल-ए-तारीफ रहा है.