menu-icon
India Daily

मनु भाकर का मेडल होगा रिप्लेस, शिकायत के बाद IOC ने किया ऐलान

मनु भाकर ने भी फैसला किया है कि वह अपने कांस्य पदक बदलवाएंगी. भाकर ने पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में तीसरा स्थान प्राप्त किया था.

Gyanendra Sharma
मनु भाकर का मेडल होगा रिप्लेस, शिकायत के बाद IOC ने किया ऐलान
Courtesy: Social Media

मनु भाकर का मेडल रिप्लेस किया जााएगा. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने इसका ऐलान किया है. पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली मनु भाकर ने मेडल खराब होने की शिकायत की थी. मेडल का रंग उतर गया है. अब अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने एक बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि 2024 पेरिस ओलंपिक के खराब हो चुके पदकों को उसी तरह के पदकों से बदला जाएगा. 

भारत की शीर्ष निशानेबाज मनु भाकर ने भी फैसला किया है कि वह अपने कांस्य पदक बदलवाएंगी. भाकर ने पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में तीसरा स्थान प्राप्त करके भारत के लिए पदक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया. वह ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गईं. उन्होंने अपने पहले से ही शानदार करियर में एक और उपलब्धि जोड़ दी. वह यहीं नहीं रुकीं और अपने पदकों की तालिका में एक और पदक जोड़ दिया. 

पेरिस में मनु भाकर ने जीते 2 मेडल

भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में अपना दूसरा कांस्य पदक जीता. 22 वर्षीय खिलाड़ी ने पुष्टि की है कि यदि आईओसी दोषपूर्ण पदकों को बदल देगा, तो वह निश्चित रूप से अपने पदक भी बदलवाना चाहेंगी. मनु ने स्पोर्टस्टार से कहा कि हां, मैंने आज इसके बारे में पढ़ा. अगर वे इसे बदल रहे हैं, तो हां, मैं भी इसे बदलवाना चाहूंगी. 

आईओसी ने पहले ही कहा है कि पदकों का निर्माण करने वाली मोनाई डे पेरिस, पदकों को बदलने की प्रक्रिया पर पेरिस ओलंपिक आयोजन समिति के साथ मिलकर काम कर रही है. आईओसी ने कहा, "पेरिस 2024 ओलंपिक खेल आयोजन समिति पदकों के निर्माण और गुणवत्ता नियंत्रण के लिए जिम्मेदार संस्था मोनाई डे पेरिस (फ्रांसीसी राज्य टकसाल) के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि पदकों के बारे में किसी भी शिकायत का आकलन किया जा सके और किसी भी क्षति की परिस्थितियों और कारण को समझा जा सके.