एक दिन में कितने घंटे मोबाइल चलाते हैं विराट कोहली?


Gyanendra Sharma
14 Jan 2025

विराट कोहली

    विराट कोहली ग्लोबल स्टार हैं. नए प्लेयर उनसे प्ररेणा लेते हैं.

वर्क एथिक

    कोहली अपने वर्क एथिक के लिए जाने जाते हैं. वे अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क हैं.

मोबाइल का इस्तेमाल

    आज कल के दौर में मोबाइल का इस्तेमाल काफी बढ़ चुका है, तो आइए जानते हैं कोहली एक दिन में कितने घंटे मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं.

कोहली कितने घंटे इस्तेमाल करते हैं मोबाइल

    विराट कोहली ने फरवरी 2020 में गौरव चौधरी यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए बताया था कि वह एक दिन में कितने घंटे मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं.

कोहली का जवाब

    कोहली से पूछा गया कि एवरेज आप दिन में अपने फोन का कितना इस्तेमाल करते हैं? इसके जवाब में कोहली ने कहा, जब बहुत ज्यादा इस्तेमाल करता हूं तो एक घंटा या डेढ़ घंटा.

किस एप का इस्तेमाल

    कोहली से पूछा गया कि सबसे ज्यादा किस एप का इस्तेमाल करते हैं? इसके जवाब में किंग कोहली ने कहा, सबसे ज्यादा एप मैं 'यूट्यूब' इस्तेमाल करता हूं क्योंकि मैं गाने सुनता हूं.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारी

    विराट कोहली इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारी में लगे हुए हैं. हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली थी.

More Stories