menu-icon
India Daily

बूम-बूम जसप्रीत बुमराह ने गेंद से मचाई तबाही, ICC टेस्ट और मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए हुए नॉमिनेट

Jasprit Bumrah: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड और आईसीसी मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है. उनके साथ 3 अन्य खिलाड़ी भी नॉमिनेट हुए हैं.

Gyanendra Tiwari
बूम-बूम जसप्रीत बुमराह ने गेंद से मचाई तबाही, ICC टेस्ट और मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए हुए नॉमिनेट
Courtesy: Social Media

Jasprit Bumrah: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के उपकप्तान जसप्रीत बुमराह आईसीसी मेंस टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 के लिए नॉमिनेट हुए हैं. उनके अलावा 3 और खिलाड़ी भी इस पुरस्कार के लिए नामांकित हुए हैं. इस अवार्ड के लिए इंग्लैंड के जो रूट और हैरी ब्रूक और श्रीलंका के कामिंडू मेंडिस भी नॉमिनेट किए हुए हैं. ICC टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के साथ जसप्रीत बुमराह आईसीसी मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट हुए हैं. आईसीसी के पोर्टल पर जाकर आप अपने मनपसंद खिलाड़ी के लिए वोट कर सकते हैं. 

इस साल क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया है. इस साल अब तक खेले 13 मुकाबलों में जसप्रीत बुमराह ने 14.92 की औसत से 71 विकेट चटकाए हैं. वह इस साल 10 बार एक ऐक मैच में 5 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने हैं. ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह 3 बार यह कारनामा कर चुके हैं. 

बुमराह ने इस साल अपने टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 2/25 और 6/61 लेकर की थी. 2023 में पीठ की चोट से उबरने के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले बुमराह 2024 में गेंदबाजी में छा गए हैं. 

इस साल खेले 13 टेस्ट मैचों में जसप्रीत बुमराह ने 71 विकेट लेकर इतिहास रचा है. साउथ अफ्रीक और ऑस्ट्रेलिया जैसी पिचों पर जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदों से कहर बरपाया है. जसप्रीत इस साल घर यानी इंडिया और विदेशी दोनों पिचों पर असरदार और शानदार गेंदबाजी की. 

रूट, मेंडिस और ब्रूक से उन्हें कड़ी टक्कर मिलेगी. रूट 2024 में टेस्ट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, उन्होंने 55.57 की औसत से 1556 रन बनाए थे, जिसमें छह शतक और पांच अर्द्धशतक शामिल हैं.

17 टेस्ट मैचों में, जो रूट ने टेस्ट में अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ वार्षिक रन-टैली संकलित किया - जो 2021 के उनके 1708 रनों के बाद दूसरे स्थान पर है. यह रूट का एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से अधिक टेस्ट रन बनाने का पांचवां अवसर भी था.