ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मेलबर्न में खेले गए टेस्ट मैच में एक दिलचस्प वाकया हुआ जब ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ट्रेविस हेड ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को आउट किया और उनका अनोखा सेलिब्रेशन सुर्खियों में आ गया. इस घटना ने क्रिकेट जगत में खासी चर्चा पैदा है और सोशल मीडिया पर भी इसका काफी जिक्र हुआ.
मैच के दौरान यह वाक्या भारतीय बल्लेबाजी के दौरान 59वें ओवर में देखने को मिला. जब यशस्वी जायसवाल के साथ ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे थे. इस ओवर में ट्रेविस हेड गेंदबाजी कर रहे थे. हेड ने अपनी चौथी गेंद को गुड लेंथ पर डाला. यहां पंत अपने धैर्य पर लगाम नहीं रख पाए और पीछे हटते हुए गेंद पर जोरदार प्रहार किया. गेंद सही से बल्ले पर आई नहीं और बाउंड्री लाइन पर मिचेल मार्श ने पीछे की तरफ भागते हुए एक बेहतरीन कैच पकड़ा.
Travis Head gets Rishabh Pant and pulls out a unique celebration 👀#AUSvIND | #PlayOfTheDay | @nrmainsurance pic.twitter.com/EVvcmaiFv7
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 30, 2024
हेड का सेलिब्रेशन
पंत के आउट होने के बाद ट्रेविस हेड का सेलिब्रेशन कुछ खास था जो क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया. हेड ने दोनों हाथों से एक आकार बनाने की कोशिश की जो बेहद विचित्र और अनोखा था. इस दौरान हेड को पंत की ओर अपने दोनों हाथों से अश्लील इशारा करते हुए देखा गया.उंगलियों से जिस तरह से इशारा किया उसपर बवाल मचा है. उन्होंने एक हाथ को मोड़कर दूसरी हाथों की उंगलियों को इसमें डाला. सोशल मीडिया पर फैंस इस सेलिब्रेशन को बेहद अश्लील बता रहे हैं.
ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में भी अपना विकेट फेंक दिया. सेट होने के बाद आउट हो गए. उन्होंने 104 गेंद में 30 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके देखने को मिले.