menu-icon
India Daily

IPL Playoffs: 3 टीम पास, 3 हो गईं फेल, 1 जगह के लिए मारामारी, मजेदार होंगे IPL के अगले 4 मैच

IPL Playoffs: आईपीएल के आखिरी चार लीग मैच काफी रोमांचक होने वाले हैं क्योंकि इन सभी मैच से प्वाइंट टेबल पर काफी असर पड़ने वाला है.

India Daily Live
IPL Playoffs: 3 टीम पास, 3 हो गईं फेल, 1 जगह के लिए मारामारी, मजेदार होंगे IPL के अगले 4 मैच
Courtesy: Social Media

इंडियन प्रीमियर लीग में अब सिर्फ 4 लीग मैच और बचे हैं. तीन टीमें सुपर 4 में पहुंच गई हैं. तीन टीमें सुपर 4 की रेस से बाहर हो गई हैं. अब सिर्फ एक जगह बची है और दावेदार हैं चार. चेन्नई और RCB का मैच शायद इस सीट को कंफर्म कर सकता है, बस बारिश इसमें खेल न कर दे. अभी पांचवें नंबर मौजूद दिल्ली और सातवें नंबर पर मौजूद लखनऊ की टीमों को भी चमत्कार की उम्मीद है कि जैसे-तैसे करके शायद उनकी भी लॉटरी लग जाए. आज होने वाले मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के मैच में इसका फैसला हो जाएगा कि लखनऊ की उम्मीदें बचेंगी या आज ही उसकी विदाई हो जाएगी.

इस आईपीएल सीजन में नए कप्तान के साथ उतरी मुंबई इंडियंस सिर्फ 4 मैच जीतकर प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे है. उसे अपना आखिरी मैच आज लखनऊ के खिलाफ खेलना है. हार या जीत से मुंबई की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है लेकिन अगर लखनऊ इस मैच को बड़े अंतर से जीत ले तो उसके 14 अंक हो जाएंगे और उसकी थोड़ी-बहुत उम्मीदें जग जाएंगी.

CSK vs RCB

कल यानी शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच मैच खेला जाना है. इस मैच में अगर CSK जीत गई तो सारी टीमों का गुणा गणित रखा रह जाएगा और CSK सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी. हालांकि, अगर इस मैच में RCB बड़े अंतर से जीत जाती है तो वह CSK को बाहर करके अपनी जगह पक्की कर लेगी. बारिश होने की स्थिति में CSK का फायदा हो जाएगा और वह चौथे नंबर पर रहते हुए भी क्वालिफाई कर जाएगी.

शनिवार को दो मैच खेले जाने हैं. पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच होगा. पहले ही क्वालिफाई कर चुकी सनराइजर्स हैदराबाद इस मैच को जीतकर खुद को प्वाइंट टेबल में ऊपर रखना चाहेगी ताकि वह एलिमिनेटर में जाने से बच सके. वहीं, पंजाब किंग्स की टीम एक और मैच जीतकर टूर्नामेंट को अच्छे मोड़ पर खत्म करना चाहेगी.

एलिमिनेटर से बचने की कोशिश

आईपीएल का आखिरी लीग मैच भी शनिवार को ही खेला जाएगा. यह मुकाबला होगा राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच. प्वाइंट टेबल में सबसे ऊपर बैठी KKR के 19 अंक हैं और अब वह हारकर भी पहले ही नंबर पर रहने वाली है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स यह मैच जीतकर दो नंबर पर ही रहेगी लेकिन उसके हारने और सनराइजर्स हैदराबाद के जीतने की स्थिति में वह तीसरे नंबर पर चली जाएगी और उसे एलिमिनेटर खेलना होगा. ऐसे में वह भी हर हाल में यह मैच जीतना चाहेगी.

Topics