IPL 2024, MS Dhoni and Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के आगाज से पहले इस लीग के सबसे सफल 2 कप्तानों के युग का अंत हो गया. एक के साथ धोखा हुआ तो दूसरे ने सभी को चौंका दिया. ये दोनों दिग्गज और कोई नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा हैं, जो इस सीजन बिना कप्तानी के मैदान में नजर आएंगे. मुंबई इंडियंस ने 17वें सीजन से ठीक पहले रोहित की जगह हार्दिक को कप्तानी सौंपी है, जबकि इधर कैप्टन कूल के नाम से मशहूर एमएस धोनी ने रुतुराज गायकवाड़ को अपना उत्तराधिकारी बना दिया है. यह धोनी के आईपीएल करियर का आखिरी सीजन माना जा रहा है.
Instagram story of Rohit Sharma for MS Dhoni. 👏 pic.twitter.com/93ZiR7Fj7I
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 21, 2024Also Read
साल 2008 में शुरू हुए हुआ ये लीग इन दोनों ही कप्तानों के इर्द-गिर्द घूमता रहा. कुल 16 सीजन में से 10 बार तो यह दिग्गज चैंपयिन बने. एमएस धोनी ने 5 जबकि रोहित शर्मा ने भी 5 ट्रॉफी जीती हैं. रोहित शर्मा 36 साल के हो चुके हैं, जबकि एमएस धोनी की उम्र 42 साल हो चुकी है. रोहित को हटाकर एमाई ने हार्दिक को कप्तानी दी है, इसे फैंस धोखा मान रहे हैं, जबकि एमएस धोनी ने खुद कप्तानी छोड़ी है. उनकी जगह इस सीजन रुतुराज गायकवाड़ कप्तानी करते नजर आएंगे. इस तरह आईपीएल के दोनों सफल कप्तानों के युग का अंत हो गया है.
रोहित शर्मा बतौर कप्तान आईपीएल में हिट रहे हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस को 5 टाइटल जिताए. साल 2013 से 2023 तक उन्होंने पूरे 10 साल कप्तानी की. इस दौरान 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम को चैंपियन बनाया. हिटमैन के नाम से मशूहर इस दिग्गज ने IPL के 158 मैचों में कप्तानी की, जिनमें से 87 मैचों में जीत मिली, जबकि 67 मैचों में हार झेलनी पड़ी. 4 मुकाबले टाई रहे.
IPL में एमएस धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं. उन्होंने भी चेन्नई सुपर किंग्स को 5 दफा चैंपियन बनाया है. वे पहले सीजन से इस टीम की कप्तानी कर रहे हैं. वो अपनी कप्तानी में टीम को 12 बार प्लेऑफ में ले गए. 10 बार फाइनल खेलकर 5 खिताब जीते. सीएसके 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में चैंपियन बनी थी.