IPL 2024: 22 मार्च यानी आज से आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज होने जा रहा है. पहला मुकाबला आरसीबी और सीएसके के बीच चेपॉक स्टेडियम में होना है. ओपनिंग सेरेमनी शाम 6 जबकर 30 मिनट पर रखी गई है. इससे पहले गुजराट टाइटंस को बड़ा झटका लगा है. टीम ने जिन रॉबिन मिंज पर आईपीएल ऑक्शन में गुजरात की टीम ने 3.60 करोड़ लुटाए थे. वे पहले आदिवासी क्रिकेटर थे, जो इस पहली बार आईपीएल खेलते, लेकिन सड़क हादसे के चलते वो पूरे सीजन से बाहर हैं. उनकी जगह शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस ने कर्नाटक के बल्लेबाज बीआर शरथ को अपने साथ जोड़ा है.
बीआर शरथ कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. वो एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. अब तक 20 फर्स्ट क्लास मैचों में यह खिलाड़ी 616 रन बना चुका है. लिस्ट ए के 43 मैचों में उनके नाम 732 रन हैं. टी20 के 28 टी20 मैचों में वो 328 रन बना चुके हैं. गुजरात टाइटंस ने उन्हें उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में अपने स्क्वॉड में शामिल किया है.
🚨 Squad Update 🚨
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) March 22, 2024
BR Sharath is now a Titan, replacing Robin Minz in the squad for #TATAIPL2024 #AavaDe | #GTKarshe pic.twitter.com/qGgd4uMlFc
बैटर- शुभमन गिल, मैथ्यू हेडन, रिधिमान साहा, डेविड मिलर, बीआर शरथ, केन विलियम्सन।
ऑल-राउंडर-अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नलकांडे, विजय शंकर, अज़्मतुल्लाह ओमरजाइ, शाहरुख़ खान।
बॉलर- जयंत यादव, राहुल तेवतिया, कार्तिक त्यागी, सुशांत मिश्रा, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, साईं किशोर, उमेश यादव, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, मानव सुथार, संदीप वॉरियर.